1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर के इस गांव के मुस्लिम अपने नाम के आगे क्यों लगा रहे दूबे, तिवारी, पाण्डेय? खुद बताया राज

जौनपुर के इस गांव के मुस्लिम अपने नाम के आगे क्यों लगा रहे दूबे, तिवारी, पाण्डेय? खुद बताया राज

 Published : Dec 10, 2024 01:36 pm IST,  Updated : Dec 10, 2024 02:15 pm IST

जौनपुर के कुछ मुसलमान अपनी जड़ों की खोज कर वापस अपनी जड़ों की ओर लौट रहे है। यही कारण है कि वे अपने नाम के साथ दुबे, तिवारी ,पाण्डेय सरनेम लगा रहे है और बता रहे है कि हमारे पूर्वज ब्राह्मण थे।

दूबे  तिवारी, पाण्डेय टाइटल लगा रहे जौनपुर के मुसलमान- India TV Hindi
अब्दुल्ला शेख दूबे और नौशाद अहमद दूबे Image Source : INDIA TV

जौनपुरः जौनपुर के केराकत तहसील का एक गांव डेहरी है। जो इस समय सुर्खियों में है। यहां के मुस्लिम अपने नाम के आगे सरनेम दुबे, तिवारी ,पाण्डेय लिख रहे हैं। यहां के लोग सरनेम ही नहीं बल्कि शादी के कार्ड पर भी अपने नाम के आगे दुबे, तिवारी, पाण्डेय लिख रहे हैं। जैसे नौशाद अहमद दुबे, अब्दुल्ला शेख दूबे लिखवा रहे हैं। आखिर इन लोगों ने ऐसा क्यों किया। इसके पीछे ये लोग कई कारण बता रहे हैं। 

अब्दुल्ला शेख दूबे ने बताया राज

अब्दुल्ला शेख का कहना है कि आज से दो साल पहले जब देश में एनआरसी कानून की चर्चा चली तब हम गांव के लोग अपनी जड़ों को तलाशने लगे तो पता चला कि हम लोगों के पूर्वज आजमगढ़ के मगरावा गांव के थे। जो कि दुबे थे। नाम था लाल बहादुर दुबे। यह सात आठ पीढ़ी पहले की बात है। ये बात हमारे दादा व बड़े बुजुर्ग भी बताते थे। काफी कुछ सोच विचार कर हम लोग यह टाइटल दो साल से लगा रहे हैं। अब्दुल्ला कहते है कि शेख, सैयद ,पठान, खान तो बाहरी हैं। यह अरब देश की टाइटल है। यहां का नहीं है और हम यही के हैं। वे बताते है कि इससे हम लोगों में भाईचारा भी बना रहेगा। 

नौशाद अहमद ने दी ये बड़ी जानकारी

नौशाद अहमद जिनकी उम्र 50 साल है वे भी अपने नाम के आगे दुबे लगाते है और बताते है कि हमने कभी भी शेख नहीं लगाया सिर्फ नौशाद अहमद लिखते थे। अब नौशाद अहमद दुबे लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे देश में एकता और भाईचारा बना रहेगा। नौशाद अहमद अपना गोत्र भी बताते हैं। कहते है कि हमारा गोत्र वत्स है। उनका कहना है कि जब अपने पूर्वज के गांव मगरावा गया तो गांव को देखा और अपना गोत्र पता किया तो वत्स गोत्र पता चला। नौशाद अहमद कहते है कि हम गांव के लोगों को  अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा हूं। 

दूबे  तिवारी, पाण्डेय टाइटल लगा रहे जौनपुर के मुसलमान
Image Source : INDIA TVदूबे तिवारी, पाण्डेय टाइटल लगा रहे जौनपुर के मुसलमान

उन्होंने बताया कि गांव के कई लोग पाण्डेय भी लिख रहे हैं। तिवारी भी लिख रहे हैं और गोत्र शांडिल्य बता रहे है। पूजा पाठ को लेकर जब पूछा गया तो इन लोगों ने बताया कि पूजा पाठ हम लोग मुस्लिम धर्म के अनुसार कर रहे है। फिलहाल जौनपुर का डेहरी गांव इस समय चर्चा में बन हुआ है। 

(जौनपुर से सुधाकर शुक्ला की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।