1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज : पुलिस टीम पर हमले में घायल सिपाही की मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली

कन्नौज : पुलिस टीम पर हमले में घायल सिपाही की मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली

 Published : Dec 26, 2023 09:05 am IST,  Updated : Dec 26, 2023 10:59 am IST

कन्नौज में दबिश देने गई पुलिस की टीम पर फायरिंग करनेवाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपियों की तरफ से की गई फायरिंग में घायल सिपाही की मौत हो गई है।

शहीद सिपाही सचिन राठी...- India TV Hindi
शहीद सिपाही सचिन राठी (बाएं) उत्तर प्रदेश पुलिस (दाएं) Image Source : फाइल

कन्नौज : कन्नौज में पुलिस टीम पर हमले में बदमाशों की गोली से घयाल सिपाही की मौत हो गई है। पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर के घर पर दबिश देने गई थी। उसी समय पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस की फायरिंग से एक सिपाही घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। सिपाही के शव को कानपुर से कन्नौज लाया जा रहा है। पुलिस लाइन ग्राउंड पर शहीद सिपाही को सलामी दी जाएगी।

हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देने पहुंची थी पुलिस की टीम

पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। आरोपियों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने कड़ी नाकेबंदी कर रखी थी। करीब दो घंटे की कार्रवाई के बाद आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने पकड़ लिया।

शहीद सिपाही का नाम सचिन राठी है। वह मुजफ्फरनगर के सदबार का रहने वाला था। 2019 बैच में उसकी भर्ती यूपी पुलिस में हुई थी। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुन्ना और उसके बेटे को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के पैर में गोली लगी है।

यह पूरा मामला बिशुनगढ़ इलाके के ग्राम धरनीपुर नगरिया का है। यहां सोमवार शाम 5 बजे थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव के घर पहुंचे थे। उसी समय अशोक यादव और उसके बेटे ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली कॉन्स्टेबल सचिन राठी को लग गई और वह वहीं गिर गया। उसे इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।