1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भगवान शिव से मांगी थी मन्नत, पूरी हुई तो बुर्के में मंदिर पहुंची मुस्लिम महिला, जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना; देखें VIDEO

भगवान शिव से मांगी थी मन्नत, पूरी हुई तो बुर्के में मंदिर पहुंची मुस्लिम महिला, जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना; देखें VIDEO

 Published : Jun 27, 2025 02:40 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 02:44 pm IST

वायरल वीडियो कानपुर के कल्याणपुर जीटी रोड स्थित अवंतीपुरम का है। महिला ने अपने परिजन की जान बचाने के लिए भगवान शिव से कामना थी कि उनके स्वस्थ होने पर पूजा-अर्चना करूंगी।

shiva temple muslim woman- India TV Hindi
शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करती हुई मुस्लिम महिला। Image Source : INDIA TV

यूपी के कानपुर में एक मुस्लिम महिला का मंदिर में पूजा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक मुस्लिम महिला शिव मंदिर में मत्था टेक रही है। वह पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक भी कर रही है। इस वीडियो को देखने वाले लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

परिजन के स्वस्थ होने पर की पूजा-अर्चना 

वायरल वीडियो कानपुर के कल्याणपुर जीटी रोड स्थित अवंतीपुरम का है। महिला कानपुर के मंधना क्षेत्र की है। लोगों से बात करने पर पता चला कि इस महिला का कोई परिजन (रिश्तेदार) काफी बीमार थे। परिजन पास के ही नर्सिंग होम में काफी सीरियस हालत में भर्ती था। उस दौरान महिला ने उसकी जान बचाने के लिए भगवान शिव से कामना थी कि परिजन के स्वस्थ होने पर पूजा-अर्चना करूंगी। ईश्वर की कृपा से अब वो स्वस्थ है और इसलिए महिला शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने आई थी।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार की सुबह का है। यहां पर खड़े एक शख्स ने वीडियो बनाया था। महिला की आस्था और विश्वास ने उसे इस मंदिर में पूजा अर्चना के लिए प्रेरित किया।

देखें वीडियो-

बता दें कि कानपुर शहर को गंगा-जमुना तहजीब के लिए जाना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने सामाजिक सौहार्द और आस्था की अनूठी मिसाल पेश की है। आंखों को सुकून देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

(रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र शुक्ला)

यह भी पढ़ें-

आजम खान का परिवार अखिलेश यादव की पार्टी से नाराज? जेल में मिलने आई पत्नी का दर्द झलका

नोएडा का वृद्धाश्रम सील, नर्क से भी बदतर हालात में मिले बुजुर्ग, महिला के बंधे थे हाथ; 39 को बचाया गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।