1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तीन युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में महिला, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप; गैंगरेप का आरोप

तीन युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में महिला, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप; गैंगरेप का आरोप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 26, 2025 08:16 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 08:31 pm IST

सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। यह वीडियो करीब एक महीने पुराना है। वीडियो में एक महिला के साथ तीन युवक आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।- India TV Hindi
पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। महिला के साथ गैंगरेप की बात कही जा रही है।

एक महीने पुराना वीडियो वायरल

यह घटना कौशांबी के चायल क्षेत्र की है। करीब एक महीने पुराना यह अश्लील वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपक सोनी, मयंक साहू और राहुल यादव नाम के तीन युवक एक महिला के साथ अवैध संबंध बनाते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला को पैसे देकर बुलाया गया था और इसी दौरान यह वीडियो बनाया गया।

पड़ोसियों ने इनकी इस हरकत से नाराज होकर वीडियो बना लिया था और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि उसे काम देने के बहाने लाया गया। पीड़िता ने पैसे मिलने की बात से भी इंकार किया है।

दो आरोपी हिरासत में लिए गए

चायल के सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, दीपक और राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वीडियो बनाने वाले शख्स ने युवकों को ब्लैकमेल भी किया था। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिर भी, पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

(रिपोर्ट- अयमान अहमद)

ये भी पढ़ें-

कजन ने अपने 3 साल के भाई को किडनैप कर किया कत्ल, शव को ट्रेन के टॉयलेट के कूड़ेदान में फेंका

फेसबुकिया प्यार, फटाफट शादी और फिर धोखा! मां-बाप को भी नहीं बताया, अब टूटा दुखों का पहाड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।