1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड का सन्दिग्ध, पूछताछ के बाद छोड़ा

बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड का सन्दिग्ध, पूछताछ के बाद छोड़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2023 11:30 am IST,  Updated : Apr 04, 2023 04:46 pm IST

शाहरुख स्याना के मोहल्ला अकबराबाद का रहने वाला है और पेशे से कारपेंटर है। यूपी ATS की गाज़ियाबाद यूनिट की 6 सदस्यीय टीम ने शाहरुख को हिरासत में लिया है। हालांकि ATS ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया है।

आरोपी का स्केच- India TV Hindi
आरोपी का स्केच Image Source : इंडिया टीवी

बुलंदशहर : यूपी एटीएस ने बुलंदशहर के स्याना से केरल के कोझीकोड ट्रेन अग्निकांड के संदिग्ध शाहरुख को हिरासत में लिया है। यूपी एटीएस इस बात की पड़ताल कर रही है कि शाहरुख सैफी की ट्रेन अग्निकांड में भूमिका है या नहीं। शाहरुख स्याना के मोहल्ला अकबराबाद का रहने वाला है और पेशे से कारपेंटर है। यूपी ATS की गाज़ियाबाद यूनिट की 6 सदस्यीय टीम ने शाहरुख को हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के बाद ATS ने उससे पूछताछ की और उसके बाद उसे छोड़ दिया है।

यूपी एटीएस स्कैच के जरिये शाहरुख तक पहुंची है। फिलहाल यूपी एटीएस शाहरूख को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। केरल के कोझीकोड में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी द्वारा केमिकल से भरी बोतल फैंकने से ट्रेन में आग लग गई थी। इस अग्निकांड में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

घटना रविवार को रात करीब पौने दस बजे हुई। घटना के वक्त ट्रेन कोझिकोड क्रॉसिंग को पार कर यहां कोरापुझा रेलवे पुल पहुंची थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने यात्रियों पर एक ज्वलनशील तरल पदार्थ डाला और उसमें आग लगा दी। समझा जाता है कि यह ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल था। घटना में नौ लोग झुलस गए। एक शिशु समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से ही आरोपी की तलाश तेज हो गई थी। 

बुलंदशहर से वरुण शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार का रैली में 500 के नोट उड़ाते Video वायरल, मामला दर्ज

बिहार-बंगाल के बाद अब झारखंड में बवाल, हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ और तनाव, पुलिस ने दी चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।