1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: मिर्जापुर में दिन दहाड़े वकील की गोली मार कर हत्या, मर्डर का LIVE VIDEO आया सामने

यूपी: मिर्जापुर में दिन दहाड़े वकील की गोली मार कर हत्या, मर्डर का LIVE VIDEO आया सामने

 Reported By: Vishal Singh, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 11, 2026 10:03 am IST,  Updated : Apr 11, 2026 01:31 pm IST

यूपी के मिर्जापुर में दिन दहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे कि बाइक सवार दो अपराधियों ने सरेआम उन्हें गोली मार दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मिर्जापुर में वकील की गोली मारकर हत्या- India TV Hindi
मिर्जापुर में वकील की गोली मारकर हत्या Image Source : REPORTER

यूपी: मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने वरिष्ठ अधिवक्ता व ग्राम प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने की सारी घटना पास लगे cctv कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर में:दिन दहाड़े एक वकील की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वो सुबह सुबह टहलने निकले थे और इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अपराधी पहुंचे, जिसमें से एक ने टहल रहे रिंकू सिंह पर देसी तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें बिल्कुल पास से गोली मारी गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

देखें वीडियो

हत्या की खबर से मची सनसनी

दिन दहाड़े इस हत्या की खबर से पूरे शहर में सनसनी मच गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली मारने के बाद भागते वक़्त कुछ देर तक हत्यारों की बाइक स्टार्ट भी नहीं हुई। गोली मारने वाले हत्यारे ने खुद मोटरसाइकिल की आगे की सीट पे बैठ बाइक को स्टार्ट किया। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि जब उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी तो  इस दौरान कुछ लोग उन्हें पकड़ने आगे आए जिसे पीछे बैठे व्यक्ति ने देसी तमंचा दिखा के डराया और दोनों मोटरसाइकिल स्टार्ट होते ही भाग निकले। घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारू इलाके की है।

वकीलों ने किया हंगामा

मिर्ज़ापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या से नाराज बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व परिजनों ने मिलकर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पुलिस लाइन मार्ग पर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।