1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने कहा- 'जी राम जी' कानून मील का पत्थर साबित होगा, गिनाए फायदे, कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

CM योगी ने कहा- 'जी राम जी' कानून मील का पत्थर साबित होगा, गिनाए फायदे, कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 06, 2026 01:00 pm IST,  Updated : Jan 06, 2026 01:39 pm IST

सीएम योगी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'जी राम जी' कानून को भारत के ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर कहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन पर भी हमला बोला।

CM Yogi- India TV Hindi
सीएम योगी Image Source : ANI

लखनऊ: सीएम योगी ने आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश के संसाधनों पर डकैती डाली। कांग्रेस ने सियासत के लिए विकास का विरोध किया। पहले की सरकार से जनता त्रस्त थी। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य विकसित होंगे, तभी भारत विकसित होगा।

सीएम योगी ने क्यों की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

सीएम योगी ने कहा, "आज हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस संसद के हालिया शीतकालीन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों के बारे में है। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण कानून पास किया गया है, जिसे VB-जी राम जी एक्ट, 2025 के नाम से जाना जाता है। यह एक्ट भारत के ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की ज़रूरत इसलिए पड़ी है क्योंकि जिन लोगों ने लंबे समय से देश के संसाधनों को लूटा है, गरीबों को भूखा रहने पर मजबूर किया है और युवाओं को पलायन करने और बेरोजगारी का दर्द झेलने पर मजबूर किया है, वे अब चिंतित हैं कि अगर वे ऐसे सुधारों और ग्रामीण विकास के इस पारदर्शी तरीके और विकसित भारत के विज़न का समर्थन करते हैं, तो उनके कुकर्मों का पर्दाफाश हो जाएगा।"

'जी राम जी' कानून मील का पत्थर साबित होगा: CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि 'जी राम जी' कानून भारत के ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। देश के कुछ लोगो नें देश के संसाधनों पर लंबे समय तक डकैती डाली है। ऐसे लोग ही इस कानून का विरोध कर रहे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनका इंडी गठबंधन इस कानून पर सवाल खड़ा कर रहा है। इस बिल के लिए इंडी गठबंधन को आभार व्यक्त करना चाहिए। लेकिन इंडी गठबंधन भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए इसका विरोध कर रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस सरकार यानी इंडी गठबंधन के वक्त फर्जी जॉब कार्ड बनते थे और फर्जी हाजिरी लगती थी। वो लोग गड्डा खोदते थे, फिर उसी को पाटते थे, हित इसीलिए उन लोगों के प्रभावित हो रहे हैं।"

सीएम योगी ने कहा, "यह (VB-जी राम जी एक्ट) विकसित भारत की नींव बनेगा। विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब राज्य विकसित हों। राज्य तभी विकसित होंगे जब हमारी बुनियादी इकाई, यानी गांव, विकसित होगा। जब हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करेंगे, जब हमारे किसान आत्मनिर्भर बनेंगे, और जब मज़दूरों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान मिलेगा, तभी विकसित भारत का सपना आगे बढ़ेगा। मैं इसका स्वागत करता हूं और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को दिल से धन्यवाद देता हूं।"

INDIA TV infographic on VB-G RAM G
Image Source : INDIA TV'जी राम जी' कानून के बारे में जानें

'जी राम जी' कानून के क्या फायदे? 

  • 100 दिन की जगह 125 दिन रोजगार मिलेगा
  • बोवाई /कटाई के समय 60 दिन मजदूर उपलब्ध 
  • बाकी बचे 305 दिन में 125 दिन काम मिलेगा 
  • मजदूर कृषि कार्यों की ओर शिफ्ट होंगे
  • काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता मिलेगा
  • आधार, बायोमेट्रिक से खत्म होगी मजदूरी चोरी 

क्या है 'VB-G RAM G'?

  • V → विकसित 
  • B → भारत
  • G → गारंटी फॉर
  • R → रोजगार एंड 
  • A → आजीविका
  • M →  मिशन 
  • G →  ग्रामीण

'जी राम जी' का विरोध क्यों?

  • पहले- 90% खर्च केंद्र , 10% खर्च राज्य
  • अब-  60% खर्च केंद्र, 40% खर्च राज्य 
  • पहले- ग्राम प्रधान या सरपंच तय करते थे काम       
  • अब- केंद्र सरकार तय करेगी काम                       
  • पहले- योजना में था गांधी जी का नाम
  • अब- योजना से महात्मा गांधी का नाम हटा 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।