1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: 2.5 साल की बच्ची से रेप का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी घटना

लखनऊ: 2.5 साल की बच्ची से रेप का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास हुई थी घटना

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 06, 2025 07:37 am IST,  Updated : Jun 06, 2025 08:19 am IST

बच्ची आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे अपनी मां के साथ सो रही थी। आरोपी ने उसे वहां से उठाया और थोड़ी दूर जाकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

Lucknow Encounter- India TV Hindi
लखनऊ एनकाउंटर Image Source : INDIA TV

आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे बुधवार रात बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी दीपक वर्मा लखनऊ पुलिस के साथ पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। आरोपी रेलवे में पानी बेचने का काम करता था। घटना बुधवार रात की है, जब छोटी बच्ची अपने माता-पिता के साथ मेट्रो स्टेशन के नीचे सो रही थी। आरोपी ने बच्ची को वहां से उठाया और पास ले जाकर दुष्कर्म किया था। बच्ची अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।

इस घटना के बाद डीसीपी सेंट्रल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित की थी। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी दीपक वर्मा को ढूंढ निकाला। देविखेड़ा रोड पर देर रात कैंट-आलमबाग बॉर्डर पर पुलिस ने उसे रोका तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में डीसीपी सेंट्रल की क्राइम टीम और आलमबाग पुलिस की टीम शामिल रही।

पुलिस का बयान

डीसीपी सेंट्रल लखनऊ आशीष श्रीवास्तव ने कहा, "5 जून की सुबह 10 बजे शिकायत दर्ज हुई कि ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। मुकदमा दर्ज कर पांच टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज पर दिखे स्कूटर के अनुसार आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस कमिश्नर को एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव दिया गया। 20 घंटे के अंदर पुलिस टीम और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपी घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर

पीड़ित बच्ची दिव्यांग है। आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को मरा समझकर झाड़ियों में फेंक दिया था। इस दौरान वह जहां से बच्ची को लेकर गया था, उस रास्ते में खून के निशान थे। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उसे केजीएमयू रेफर किया गया। बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोटे हैं। अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।