1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रफ्तार का कहर! टैंकर से टकराने के बाद बेकाबू बस ने लोगों को कुचला, 5 की मौत, 10 घायल

रफ्तार का कहर! टैंकर से टकराने के बाद बेकाबू बस ने लोगों को कुचला, 5 की मौत, 10 घायल

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 11, 2025 09:55 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 10:17 pm IST

यह हादसा काकोरी के गोलाकुआं इलाके में उस वक्त हुआ जब तेज़ रफ़्तार रोडवेज़ बस सड़क के किनारे खड़े टैंकर से टकराने के बाद बेकाबू हो गई।

lucknow, bus accident- India TV Hindi
लोगों को कुचलने के बाद खाई में पलटी बस Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ: लखनऊ के काकोरी में हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 10लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा काकोरी के गोलाकुआं इलाके में उस वक्त हुआ जब तेज़ रफ़्तार रोडवेज़ बस सड़क के किनारे खड़े टैंकर से टकराने के बाद बेकाबू हो गई। बेकाबू बस सड़क के किनारे लोगो को चपेट में लेते हुए खाई में पलट गई। इस हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई। 

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने बस को सीधा करने की कोशिश की। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।