1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के हॉस्पिटल में 12वीं की छात्रा से दरिंदगी, इलाज के दौरान डॉक्टर ने किया रेप; डिप्टी सीएम ने दिया अस्पताल सील करने का आदेश

लखनऊ के हॉस्पिटल में 12वीं की छात्रा से दरिंदगी, इलाज के दौरान डॉक्टर ने किया रेप; डिप्टी सीएम ने दिया अस्पताल सील करने का आदेश

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 22, 2026 02:11 pm IST,  Updated : May 22, 2026 02:41 pm IST

लखनऊ के एक अस्पताल में डॉक्टर ने इलाज करवाने आई 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

लखनऊ के अस्पताल में...- India TV Hindi
लखनऊ के अस्पताल में 12वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। Image Source : REPORTERS INPUT

यूपी में लखनऊ के एक अस्पताल में घिनौनी वारदात हुई है। बख्शी का तालाब में स्थित तेजस हॉस्पिटल में 12वीं की छात्रा से रेप की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को पकड़ लिया है। इस मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी एक्शन में दिखे हैं। उन्होंने तेजस हॉस्पिटल को सील करने का आदेश दिया है।

वारदात के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ी

घटना के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया है। वारदात के उजागर होने के बाद पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। एसीपी आकाश पांडे आरोपी डॉक्टर को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए।

इलाज के दौरान हुआ छात्रा का रेप

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 मई 2026 को बीकेटी थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि एक युवती जिसका इलाज तेजस हॉस्पिटल में चल रहा था, उसके साथ वहीं पर काम करने वाले डॉक्टर ने रेप किया। इस सूचना के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

डॉक्टर ने उठाया भरोसे का फायदा

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि छात्रा अपना इलाज करवाने के लिए अस्पताल में गई थी, जहां डॉक्टर ने उसके भरोसे का फायदा उठाया और उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लोगों में इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की।

अस्पताल को सील करने का आदेश

वहीं, दरिंदगी की इस घटना के उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी एक्शन में है। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए तेजस अस्पताल को सील करने के निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें- 'मुझे टॉर्चर किया गया-एनकाउंटर की धमकी दी गई', शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में छूटे राज सिंह ने बयां किया दर्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।