1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में बड़ा हादसा, गोदाम में अवैध रूप से भरे जा रहे थे LPG सिलेंडर, तभी हो गया ब्लास्ट, 2 बच्चों समेत 6 घायल

लखनऊ में बड़ा हादसा, गोदाम में अवैध रूप से भरे जा रहे थे LPG सिलेंडर, तभी हो गया ब्लास्ट, 2 बच्चों समेत 6 घायल

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 07, 2024 07:18 am IST,  Updated : Dec 07, 2024 08:16 am IST

मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। घटना वाले स्थान को तुंरत ही सील कर दिया गया। गोदाम में भारी संख्या में अवैध एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे।

सिलेंडर ब्लास्ट में 6 लोग घायल- India TV Hindi
सिलेंडर ब्लास्ट में 6 लोग घायल Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अवैध सिलेंडर रिफिलिंग साइट पर हुए गैस सिलेंडर विस्फोट में दो बच्चों सहित छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को लखनऊ के एक ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया।

हो सकता था और बड़ा हादसा

पुलिस के मुताबिक, दमकल केंद्र को लखनऊ के दुबग्गा इलाके में विस्फोट की सूचना मिली थी, जहां चार लोग घायल हो गए और पड़ोस के दो बच्चे भी घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त (DCP) पश्चिम ओमवीर सिंह ने कहा कि घटना वाले स्थान पर बरामद सिलेंडरों की संख्या को देखते हुए इससे भी बड़ी घटना की संभावना थी।

शुक्रवार शाम की है घटना

डीसीपी पश्चिम ओमवीर सिंह ने बताया कि हमें (पुलिस स्टेशन और फायर स्टेशन को) 112 के माध्यम से सूचना मिली कि शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे दुबग्गा इलाके में विस्फोट हुआ है। थाना प्रभारी तुरंत स्थान पर पहुंचे। डीसीपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। 

गोदाम में मिले 96 अवैध सिलेंडर

डीसीपी ने कहा कि मौके पर निरीक्षण करने पर पता चला कि वहां अवैध रूप से सिलेंडर रिफिलिंग की जा रही थी। हमें यहां 96 सिलेंडर मिले हैं। किसी तरह का रिसाव हुआ होगा, क्योंकि यह काम गैर-पेशेवर तरीके से किया जा रहा था। यह गैस के रिसाव के कारण विस्फोट हुआ था। सौभाग्य से कोई अन्य सिलेंडर नहीं फटा। घटना स्थल पर मौजूद सिलेंडरों की संख्या को देखते हुए इससे भी बड़ी घटना की आशंका थी। 

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

डीसीपी ओमवीर सिंह ने कहा कि एसीपी और इंस्पेक्टर घायलों के इलाज की निगरानी के लिए ट्रॉमा सेंटर में हैं। हमें बताया गया है कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।