1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ का लुलु मॉल फिर विवादों में, मैनेजर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप

लखनऊ का लुलु मॉल फिर विवादों में, मैनेजर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 09, 2025 01:29 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 01:38 pm IST

लुलु मॉल के मैनेजर पर एक युवती ने रेप, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

लुलु मॉल का मैनेजर गिरफ्तार - India TV Hindi
लुलु मॉल का मैनेजर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का प्रतिष्ठित लुलु मॉल एक बार फिर विवादों में है। इस बार मॉल के मैनेजर फरहाज़ पर एक युवती ने रेप, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फरहाज़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

लुलु मॉल में काम करने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि मॉल मैनेजर फरहाज़ ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पैसे ऐंठने लगा। पैसे नहीं देने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। 

युवती ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि कि फरहाज़ ने उसके साथ मारपीट की और सिगरेट से भी दागा। पुलिस ने रेप और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है।

नमाज विवाद के कारण चर्चा में रहा

लखनऊ में लुलु मॉल के उद्घाटन के तुरंत बाद कुछ लोगों की ओर से मॉल के भीतर नमाज़ पढ़ने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और मॉल के बाहर प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करने की मांग की। इस मामले में मॉल प्रबंधन ने भी नमाज़ पढ़ने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई और यह स्पष्ट किया कि मॉल के भीतर किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं है।

ये भी पढ़ें-

राजस्थान में उद्घाटन से पहले ही बह गई नई बनी सड़क, 6 महीने पहले हुई थी तैयार; देखें VIDEO

छांगुर बाबा के खिलाफ धर्मांतरण मामले में ED ने दर्ज की FIR, आशीलान कोठी पर बुलडोजर कार्रवाई आज भी जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।