1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: "पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाले प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा कैसे करेंगे?" अखिलेश के खिलाफ लगे पोस्टर

लखनऊ: "पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाले प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा कैसे करेंगे?" अखिलेश के खिलाफ लगे पोस्टर

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 29, 2025 11:10 am IST,  Updated : Jul 29, 2025 11:17 am IST

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी सुभाष यदुवंश ने सपा नेता अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगवाए हैं और उनकी पत्नी डिंपल यादव के ऊपर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर सवाल खड़ा किया है।

Lucknow- India TV Hindi
पोस्टर (विवादित बयान को ब्लर किया गया है) Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में पूर्व सीएम और सपा नेता अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है, "पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाले प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा कैसे करेंगे?" गौरतलब है कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी ने एक विवादित बयान दिया था, जो इन दिनों सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन रहा है।

अखिलेश के खिलाफ पोस्टर किसने लगाए?

लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी सुभाष यदुवंश ने पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में ये भी लिखा है कि अखिलेश यादव पर धिक्कार है। 

मौलाना साजिद रशीदी ने क्या कहा था?

मौलाना साजिश रशीदी ने अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव को लेकर विवादित बयान दिया था। दरअसल डिंपल यादव ने कुछ दिनों पहले एक मस्जिद का दौरा किया था। उनके इस दौरे के वीडियो और फोटोज भी वायरल हुए थे। इस दौरान डिंपल ने जो कपड़े पहने थे, उनके पहनावे को लेकर मौलाना साजिश रशीदी ने विवादित बात कही थी। 

उन्होंने कहा था, "मैं एक फोटो दिखाता हूं, जिसे देखकर शर्मा जाएंगे। मैं किसी का नाम नहीं लेता लेकिन सभी जानते हैं, जो मोहतर्मा उनके साथ थीं वो तो अपने मुस्लिम पहनावे में थीं। उनका सिर ढका हुआ था। दूसरी मोहतर्मा थीं डिंपल यादव। उनकी @#@#@#@@#@##@@##@#@ हैं।"

मौलाना की इस विवादित टिप्पणी पर भाजपा ने भी नाराजगी जाहिर की और  सोमवार को संसद परिसर में एनडीए सांसदों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और बयान पर विरोध दर्ज कराया। सांसदों का कहना है कि अखिलेश यादव ने मौलाना की टिप्पणी पर चुप्पी क्यों साध रखी है? 

कौन है मौलाना साजिद रशीदी?

मौलाना साजिश रशीदी भारत में मस्जिदों के इमामों के संगठन ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन का अध्यक्ष है। वह धार्मिक और सामाजिक बयानों को देने की वजह से चर्चित हैं। लेकिन इस बार उन्होंने डिंपल यादव को लेकर जो कहा, वह ज्यादा ही विवादित हो गया। इस विवाद के बाद मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।