लखनऊ में एक महिला मैनेजर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शरद सिंह और उसके दोस्त प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है। शरद सिंह बिजनेसमैन हैं और उनके सेलून की मैनेजर रत्ना सिंह ने 12 मई को अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। फांसी लगाने के पहले रत्ना सिंह ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें शरद, उनकी पत्नी पल्लवी, दोस्त प्रशांत, मंगल यादव, वैशाली को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार बताया था।
रत्ना के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई थी, जिसके बाद पुलिस ने शरद सिंह के होटल और सैलून को सील कर दिया था और शरद की तीन गाड़ियो को सीज कर दिया था। शरद के अपार्टमेंट में भी अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चला दिया था। इस मामले में पुलिस मंगल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रत्ना गोरखपुर की रहने वाली। वह लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में शालीमार वन वर्ल्ड अपार्टमेंट में अकेली रहती थीं और विरासत कंपनी से जुड़े मानसून सैलून की मैनेजर थीं।
रत्ना ने सुसाइड से पहले वीडियो में क्या कहा था?
रत्ना ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने रोते हुए कहा था, "हेलो एवरीवन। आज मैं सुसाइड करने जा रही हूं। उस सुसाइड का रीजन रहेगा शरद सिंह, जो मुझे मेंटली टॉर्चर किया है। पल्लवी जोशी जो मुझे पागल कर रही थी, मेरा घर खत्म कर दी। वैशाली, मंगल यादव, प्रशांत शर्मा, शरद की पूरी फैमिली।" इसके बाद रत्ना ने रोते हुए वीडियो बंद कर दिया था। बाद में उनकी लाश उनके फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। उसने अपनी दोस्त को भी फोन कर बताया था कि वह आत्महत्या करने जा रही है।
यह भी पढ़ें-