1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आखिर क्यों डर रहा है मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी, कह रहा-जान चली जाएगी, जेल बदल दो

आखिर क्यों डर रहा है मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी, कह रहा-जान चली जाएगी, जेल बदल दो

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 18, 2023 03:05 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 03:06 pm IST

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को अब जान का डर सता रहा है। उसके भाई उमर अंसारी ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि अब्बास को दूसरे जेल में ट्रांसफर कर दिया जाए।

abbas ansari in kasganj jail- India TV Hindi
अब्बास अंसारी को सता रहा जान का डर Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश: Abbas Ansari: मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में जान का डर सता रहा है। अब्बास अंसारी के भाई उमर अंसारी ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अब्बास को दूसरे जेल में ट्रांसफर करने की गुहार लगाई है। इसकी वजह है  कासगंज जेल में बंद आजमगढ़ के गैंगस्टर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह। कहा जा रहा है कि कुंटू सिंह से अब्बास अंसारी की जान को खतरा है। उमर ने अपने पत्र मे लिखा है कि माफिया बृजेश सिंह और धनंजय सिंह अपने शूटर कुंटू सिंह से अब्बास की हत्या करवा सकते हैं।

बता दें कि कासगंज जेल में कुंटू सिंह के जरिए अब्बास अंसारी के हत्या करवाने की साजिश रची जा सकती है। उमर अंसारी ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर कासगंज से अब्बास अंसारी की जेल को बदलने के लिए कहा है। कासगंज जेल से ट्रांसफर कर अन्य किसी भी जेल में किया जाए। 

लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में कुंटू सिंह मास्टरमाइंड था और अब वह भी कासगंज जेल मे ंहै। अजीत सिंह हत्याकांड के साथ बसपा के पूर्व विधायक सर्वेश उर्फ सीपू सिंह की 2013 में दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या में भी कुंटू सिंह का आया था नाम। इसके बाद कुंटूं सिंह भी कासगंज जेल में है जिसकी वजह से अब्बास अंसारी की जान को खतरा बताया गया है। वर्तमान में कुंटू सिंह कासगंज जेल में बंद है और अब्बास अंसारी को भी 3 दिन पहले कासगंज जेल भेजा गया है।

आपराधिक मामलों में विधायक अब्‍बास अंसारी चित्रकूट जेल में बंद थे। जहां हाल ही में गैर कानूनी तरीके से उनसे मुलाकात करने के मामले में उनकी पत्नी निकहत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अब्बास को चित्रकूट से कासगंज जेल ट्रांसफर कर दिया गया है। अब कासगंज जेल से ट्रांसफर की गुहार लगाई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।