1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज में गलत इलाज से छात्रा की मौत की होगी जांच, अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी सस्पेंड, अस्पताल का संचालक गिरफ्तार

कन्नौज में गलत इलाज से छात्रा की मौत की होगी जांच, अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी सस्पेंड, अस्पताल का संचालक गिरफ्तार

 Published : May 21, 2025 11:45 pm IST,  Updated : May 22, 2025 12:04 am IST

कन्नौज में छात्रा की इलाज के दौरान मौत मामले में लाठी चार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है। अतिरिक्त निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिस हिरासत में अस्पताल का संचालक- India TV Hindi
पुलिस हिरासत में अस्पताल का संचालक Image Source : INDIA TV

कन्नौजः यूपी के कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से 15 वर्षीय बालिका रूची गुप्ता की मृत्यु के मामले में लापरवाही और परिजनों द्वारा कार्रवाई की मांग किए जाने पर उन पर लाठी बरसाए जाने के आरोप में छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी का ट्रांसफर क्राइम ब्रांच में कर दिया गया है। जबकि अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी को पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बुधवार की देर रात को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

अस्पताल संचालक और कम्पाउण्डर गिरफ्तार 

बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने छिबरामऊ पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के आदेश पर सख्त रवैया अपनाते हुए जहां आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं अस्पताल संचालक आरोपी वैभव दुबे और कम्पाउण्डर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही बालिका रूची गुप्ता की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

मंत्री ने दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने का दिया था आदेश

बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पीड़ित परिवार से मिलने छिबरामऊ थाना क्षेत्र के बेहटा गांव पहुंचे तो लोगों ने उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। जिस पर मंत्री नन्दी ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया था। मंत्री नन्दी के दौरे एवं आदेश का असर कुछ ही घंटे में दिख गया। मंत्री नन्दी के आदेश पर मामले की सच्चाई एवं गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने बुधवार की देर रात इंस्पेक्टर राजेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

मृतक छात्रा के परिजनों से मंत्री ने की मुलाकात

इससे पहले योगी सरकार के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी ने गलत इंजेक्शन लगने के बाद जान गंवाने वाली रूचि के घर पहुंचे मंत्री। उन्होंने मृतका के परिजनों से बात की। शोक संवेदना व्यक्त कर सीएम से मिलाने और हर संभव मदद का दिया भरोसा। मंत्री ने दो-दो बार पुलिस के लाठीचार्ज को दुखद बताया। मंत्री ने जाम लगाने वाले 160 लोगों पर दर्ज मुकदमा खत्म कराने का भी आश्वासन दिया।

रिपोर्ट- सुरजीत कुशवाहा, कन्नौज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।