1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh: 18 जनवरी तक कितने लोगों ने लगाई संगम में डुबकी? आंकड़ा कर देगा हैरान, आज CM योगी भी प्रयागराज पहुंचे

Mahakumbh: 18 जनवरी तक कितने लोगों ने लगाई संगम में डुबकी? आंकड़ा कर देगा हैरान, आज CM योगी भी प्रयागराज पहुंचे

 Reported By: Vishal Pratap Singh Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 19, 2025 01:04 pm IST,  Updated : Jan 19, 2025 01:14 pm IST

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं का लगातार तांता लगा हुआ है। सीएम योगी भी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं।

Mahakumbh- India TV Hindi
7.72 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी Image Source : INDIA TV

Kumbh Mela 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना जारी है। 18 जनवरी तक 7.72 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है और ये सिलसिला लगातार जारी है। आज भी खबर लिखे जाने तक 30.80 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। इस दौरान 10 लाख से अधिक कल्पवासी हैं और 20.80 लाख तीर्थयात्रियों ने यहां का दौरा किया है।

सीएम योगी प्रयागराज पहुंचे

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज प्रयागराज पहुंचे हैं। वह आज करीब 5 घंटे कुंभ परिक्षेत्र में रहेंगे और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने भी महाकुंभ में किया स्नान

प्रयागराज में इस बार महाकुंभ के अवसर पर हर दिन लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान कर रहे हैं। इस दौरान कई बड़ी हस्तियां भी महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज पहुंच रही हैं। वहीं राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी प्रयागराज पहुंचे हैं। यहां उन्होंने आज रविवार को त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। 

एक्स पर अपनी पोस्ट में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा है, 'प्रयागराज में आस्था, श्रद्धा और एकता के महासमागम 'महाकुंभ-2025' में पवित्र त्रिवेणी संगम पर आस्था की पावन डुबकी लगाने का अनुपम सौभाग्य प्राप्त हुआ। तत्पश्चात, लेटे हुए हनुमान जी महाराज के दिव्य दर्शन एवं पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, मंगलमय एवं आरोग्यमय जीवन हेतु प्रार्थना की।'

राजनाथ सिंह ने भी लगाई डुबकी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शनिवार को संगम में डुबकी लगाई थी और सीएम योगी आदित्यनाथ की महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए तारीफ की थी और हार्दिक बधाई दी थी। राजनाथ सिंह ने कहा था कि पूरी दुनिया में श्रद्धालुओं का इतनी विशाल संख्या में जुटना कहीं नहीं होता है। इसके सफल आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हार्दिक बधाई देता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।