1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में शख्स ने कार के अंदर किया सुसाइड, खुद की कनपटी पर मारी गोली; हुई मौत

लखनऊ में शख्स ने कार के अंदर किया सुसाइड, खुद की कनपटी पर मारी गोली; हुई मौत

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 26, 2025 11:39 am IST,  Updated : Oct 26, 2025 11:39 am IST

राजधानी लखनऊ में एक युवक ने कार में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की मौत हो गई थी।

युवक ने कार के अंदर खुद को मारी गोली।- India TV Hindi
युवक ने कार के अंदर खुद को मारी गोली। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के हजरतगंज इलाके में एक युवक ने अपनी कार के अंदर ही खुद को गोली मार ली। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। युवक का शव कार के अंदर बरामद किया गया है। पुलिस ने घटना के बारे में रविवार को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि युवक को कार से निकालकर केजीएमयू पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

कार के अंदर खुद को मारी गोली

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक बयान जारी कर बताया कि मृतक की पहचान ताल कटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम निवासी ईशान गर्ग (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी से उसका लाइसेंसी रिवॉल्वर और लाइसेंस बरामद कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार यह घटना शनिवार देर रात हरिओम मंदिर के पास हुई, जब हजरतगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने कार के अंदर खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी हरकत में आ गई। पुलिस की टीम तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची। 

गोली लगने से युवक की हुई मौत

यहां मौके पर पहुंची पुलिस को चालू स्थिति में एक एसयूवी मिली। पुलिस ने गाड़ी के अंदर चेक किया तो एक युवक ड्राइवर की सीट पर बैठा था और उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। पुलिस ने युवक को आनन-फानन में लखनऊ स्थित किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के दाहिने हाथ से एक रिवॉल्वर के अलावा मौके से कुल नौ कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

बिहार चुनाव के बीच बड़ी खबर! BJP सांसद से बदमाशों ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, बेटे को जान से मारने की धमकी

'स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में उछाल, त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा', मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।