यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां नोएडा के सेक्टर 18 में एक कार चालक का हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कार के बोनट पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि चालक कार को दौड़ाता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी पूरे मामले के पीछे की वजह का पता नहीं चल रहा है, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नोएडा के सेक्टर 18 का मामला
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पुलिस की टीम कार की पहचान करने और उसे ट्रेस करने में जुटी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं।
कार की बोनट पर लटका रहा युवक
इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कार के बोनट पर किन परिस्थितियों में लटका और चालक उसे बोनट पर लटकाकर गाड़ी क्यों दौड़ा रहा था। फिलहाल पुलिस की टीम वायरल वीडियो की जांच करने के साथ ही कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।
मामले की जांट में जुटी पुलिस की टीम
घटना के पीछे क्या विवाद या वजह थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कार चालक और युवक के बीच क्या हुआ था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब नोए़डा में हुए इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (इनपुट- राहुल ठाकुर)
यह भी पढ़ें-
पुणे में ड्रेनेज के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा शख्स, हुई मौत; CCTV फुटेज आया सामने