1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बड़ा हादसा: मेरठ में आंधी से गिरा मकान, एक ही परिवार के 7 लोग दबे; मां-बेटी की मौत

बड़ा हादसा: मेरठ में आंधी से गिरा मकान, एक ही परिवार के 7 लोग दबे; मां-बेटी की मौत

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 18, 2025 11:32 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 11:55 pm IST

यूपी के मेरठ में शुक्रवार की शाम को आंधी-तूफान के बीच एक मकान गिर गया। इसके मलबे में सात लोगों की दबने की जानकारी सामने आ रही है। इसमें से दो की मौत हो गई है।

आंधी से गिरा मकान।- India TV Hindi
आंधी से गिरा मकान। Image Source : INDIA TV

मेरठ: जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। शुक्रवार की रात को यहां तेज आंधी-तूफान के बीच एक मकान अचानक से गिर गया। मकान के मलबे के नीचे सात लोग दब गए हैं। आनन-फानन में रेस्क्य ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में मां-बेटी बताई जा रही हैं। वहीं पांच घायलों को बाहर निकाला गया है। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पूरी घटना अहमदनगर इलाके की बताई जा रही है। यहां मकान गिरने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

आंधी की वजह से गिरा मकान

दरअसल, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर में रात 9 बजे के करीब तेज आंधी-तूफान के चलते एक पुराना कड़ियों का मकान गिर गया। हादसे के दौरान मकान के अंदर सात लोग मौजूद थे। ये सभी लोग मलबे में दब गए। वहीं मलबे में दबने की वजह से एक महिला और उसकी 9 महीने की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक है और तीन को हल्की-फुल्की चोट आई है। मिली जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय इसाक की पत्नी अपने पांच बेटों के साथ कड़ियों से बने मकान में रहती है।

मां-बेटी की हुई मौत

स्वर्गीय इसाक के चार बेटों सलीम, जावेद, दिलशाद, इंतखाब शादीशुदा हैं, जबकि नावेद का निकाह नहीं हुआ है। उनके बराबर वाले घर का छह फुट छज्जा बिना सपोर्ट के बाहर निकला हुआ था, जो उनके घर की छत पर गिर पड़ा। इसके बाद मकान का आधा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। हादसे के बाद इंतखाब की पत्नी रुखसार (25) व बेटी मायरा (09) की मौत हो गई है। इसके अलावा दिलशाद (28) के बाएं पैर मे चोट लगी है। अहतेशाम (10) को भी चोट लगी है, जबकि मोबीना (08) को भी हाथ में चोट लगी है। परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी चोट लगी हुई है। (इनपुट- हिमा अग्रवाल)

 

यह भी पढ़ें-

जिम में अचानक बेहोश होकर गिरा शख्स, CPR के बाद भी नहीं बची जान; सामने आया CCTV फुटेज

छत से सीधा चारदीवारी की नुकीली ग्रिल पर गिरा बच्चा, शरीर के आर-पार हुई छड़, AIIMS में भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।