1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: फतेहपुर की पटाखा मार्केट में लगी भीषण आग, 70 दुकानें जलकर खाक; घंटों तक फूटते रहे पटाखे

VIDEO: फतेहपुर की पटाखा मार्केट में लगी भीषण आग, 70 दुकानें जलकर खाक; घंटों तक फूटते रहे पटाखे

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 19, 2025 05:38 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 06:10 pm IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटाखा मार्केट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 70 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।

पटाखों की मार्केट में लगी आग।- India TV Hindi
पटाखों की मार्केट में लगी आग। Image Source : REPORTER INPUT

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर जिले में मौजूद पटाखा मंडी में आज भीषण आग लग गई। पटाखा मंडी में आग लगने से की वजह करोड़ों का नुकसान हो गया। यहां इस आग में दर्जनों बाइक और नकदी सहित पटाखों की करीब 70 दुकानें जलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति के सिगरेट पीने के दौरान चिंगारी से एक दुकान में लगी। बाद में आतिश बाजी वाले पटाखों से दुकानों में लग गई और देखते ही देखते पूरी पटाखा मंडी जलकर खाक हो गई। हालांकि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल DM और SP भी मौके पर पहुंच गए और हादसे का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। जांच की जा रही है।

आग लगने से 70 दुकानें जलीं

दरअसल, पूरा मामला फतेहपुर जिले के लोधीगंज स्थित महात्मा गांधी महाविद्यालय का है। यहां महाविद्यालय के मैदान में लगभग 70 पटाखों की दुकान सजाई गई थीं। यहां पर करोड़ों के पटाखों में एक सिगरेट की वजह से आग लग गई। दुकानदारों ने ब्याज पर पैसा लेकर किसी तरह से लाइसेंस लिया और पटाखे की दुकान सजाई थी। वहीं आग लगने के बाद देखते ही देखते पटाखों की सभी दुकानें पूरी तरह से जलकर खास हो गईं और सभी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आसमान में धुएं का काला गुबार काफी ऊपर तक उठ रहा है। इसके अलावा लगातार कई घंटे तक पटाखे की आवाज भी सुनाई देती रहीं।

हादसे की जांच जारी

वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपनी टीम के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। यहां अधिकारियों ने हादसे का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आग किस वजह से लगी, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने पटाखा दुकानदारों के नुकसान को लेकर सहायता राशि के सवाल पर कहा कि शासन को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। (इनपुट- उमेश चंद्रा)

यह भी पढ़ें- 

शाकाहारी ग्राहक को दे दी नॉनवेज बिरयानी, गुस्से में होटल मालिक की गोली मारकर की हत्या

दिवाली से पहले जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार; देखें कहां कैसे हैं हालात?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।