1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: पुलिस की छापेमारी के बाद सपा कार्यालय पहुंचे अब्बास अंसारी, 4 घंटे चली बैठक, कहा- 'सुई में डाल रहा था धागा'

VIDEO: पुलिस की छापेमारी के बाद सपा कार्यालय पहुंचे अब्बास अंसारी, 4 घंटे चली बैठक, कहा- 'सुई में डाल रहा था धागा'

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 25, 2026 06:52 pm IST,  Updated : May 25, 2026 06:58 pm IST

यूपी पुलिस की छापेमारी के बाद मऊ सदर के विधायक अब्बास अंसारी ने कहा कि मेरे और प्रशासन के बीच का मामला है। जो नोटिस मिलेगी, उसका जवाब होगा दे दिया जाएगा।

मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी- India TV Hindi
मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी के आवास पर गाजीपुर पुलिस की आधी रात को हुई कथित छापेमारी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। हालांकि, विधायक अब्बास अंसारी ने इस पूरे मामले में किसी भी प्रकार की छापेमारी से इनकार करते हुए कहा कि 'कुछ नहीं हुआ' है। यह मामला पुलिस प्रशासन तथा कोर्ट के बीच का विषय है।

बंद कमरे में हुई बैठक

बताया जा रहा है कि पुलिस छापेमारी के बाद रविवार को अब्बास अंसारी बिना किसी प्रशासनिक सूचना के मऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने करीब चार घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। 

अब्बास अंसारी बोले- सुई में धागा डाल रहा था

इस दौरान मीडिया को दूर रखने के लिए कार्यालय के बाहर से ताला लगवा दिया गया था, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। 4 घंटे बैठक के बारे में पूछने पर अब्बास अंसारी ने कहा, 'सुई में धागा डाल रहा था'।

जो नोटिस मिलेगा उसका जवाब दिया जाएगा

जब विधायक से उनके आवास पर हुई छापेमारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि “कोई छापेमारी नहीं हुई।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई नोटिस मिलेगा तो उसका जवाब दे दिया जाएगा। उन्होंने पूरे मामले को पुलिस प्रशासन और न्यायालय के बीच का विषय बताते हुए ज्यादा टिप्पणी करने से बचते नजर आए।

राजनीतिक चर्चाएं तेज

वहीं, समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुई लंबी बैठक और मीडिया से बनाई गई दूरी को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। विपक्षी दल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि समर्थक इसे सामान्य राजनीतिक बैठक बता रहे हैं।

मऊ से राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

VIDEO: यूपी में 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, ड्यूटी से किए गए सस्पेंड, जानिए क्या हैं तीनों पर आरोप

मां की गोद से छीनकर 3 महीने की बेटी को पिता ने नाले में फेंका, 4 घंटे बाद निकाला गया शव, होश उड़ा देगी ये वारदात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।