1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Meerut: आशिकी के आड़े आ रहे थे बच्चे, मां ने अपने ही बेटे और बेटी की करा दी हत्या

Meerut: आशिकी के आड़े आ रहे थे बच्चे, मां ने अपने ही बेटे और बेटी की करा दी हत्या

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 25, 2023 07:30 am IST,  Updated : Mar 25, 2023 07:30 am IST

यहां लापता हुए भाई और बहन के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस बाबत बताया कि बच्चों की मां निशा व पूर्व पार्षद सऊद फैजी सहित 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है, जिसमें कुल 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

meerut news sp piyush singh said police arrested 6 accused in brother and sister murder case - India TV Hindi
भाई-बहन हत्या मामले में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित खैरनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मां की ममता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल यहां लापता हुए भाई और बहन के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस बाबत बताया कि बच्चों की मां निशा व पूर्व पार्षद सऊद फैजी सहित 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है, जिसमें कुल 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इनसे पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चे लापता नहीं हुए थे। बल्कि उनकी हत्या कर उनके शव को नहर में फेंक दिया गया था। हालांकि अबतक बच्चों का शव बरामद नहीं हुआ है।

बेटा-बेटी हुए लापता

इस बाबत शुक्रवार के दिन मेरठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि लालकुर्ती पैठ में जूते की दुकान पर काम करने वाले शाहिद बेग की पत्नी निशा बेग, बेटे मिराब (10 वर्ष) व बेटी कोनेन (6 वर्ष) साथ रहते हैं। 22 मार्च की शाम ही दोनों भाई बहन लापता हो गए थे। इसके बाद शाहिद बेग ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। घटना की जानकारी पाते ही पुलिस हरकत में आई और जांच में जुट गई। इसके बाद पुलिस की टीम ने धर-पकड़ शुरू की। इसी कड़ी में पुलिस ने बच्चों की मां निशा से भी पूछताछ की।

अवैध संबंधों का हुआ खुलासा

बच्चों की मां से पूछताछ करने पर निशा ने बताया कि उसका अवैध संबंध सऊद फैजी से है। उसने बताया कि उसके रिश्ते के बीच उसके बच्चे बाधा बन रहे थे। हालांकि क्रॉस चेक करने पर पुलिस ने यह सच पाया कि निशा और सऊद फैजी का अवैध संबंध है। जानकारी के मुताबिक बच्चों की पहले हत्या की गई। इसके बाद बच्चे के शवों को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। हालांकि अबतक बच्चों के शव बरामद नहीं किए जा सके हैं। इसलिए शवों की तलाश अभी की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।