1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, महिलाएं और बुजुर्ग दबे, देखें वीडियो

मेरठ: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, महिलाएं और बुजुर्ग दबे, देखें वीडियो

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 20, 2024 01:40 pm IST,  Updated : Dec 20, 2024 03:18 pm IST

मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ मचने से कई महिलाएं और बुजुर्गों के दबने की खबर है। मेरठ के परतापुर में पिछले 6 दिनों से यह कथा चल रही थी।

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़- India TV Hindi
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़ Image Source : INDIA TV

मेरठ: मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ मचने से कई महिलाएं और बुजुर्गों के दबने की खबर है। बताया जाता है कि प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान यह भगदड़ मची है। आज कथा का छठा दिन है। 

जानकारी के मुताबिक बाउंसर्स के रोकने पर धक्का-मुक्की के बाद भगदड़ मच गई। कथा में रोज़ एक लाख से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। भगदड़ की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बता दें कि मेरठ के परतापुर क्षेत्र में पिछले 6 दिनों से शिव महापुराण की कथा चल रही है।

मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुछ महिलाएं गिरी थीं उन्हें उठा लिया गया है। मौके पर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि कथा के लिए सभी आवश्यक परमीशन पहले ही ले ली गई थी। उन्होंने कहा कि एंट्री गेट पर थोड़ी सी भीड़ थी जिसमें कुछ महिलाएं गिर गईं।  किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

रिपोर्ट -हिमा अग्रवाल, मेरठ

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।