Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के मिर्जापुर में लू का कहर, चुनाव ड्यूटी में तैनात 13 कर्मचारियों की मौत, मृतकों में 6 जवान भी शामिल

यूपी के मिर्जापुर में लू का कहर, चुनाव ड्यूटी में तैनात 13 कर्मचारियों की मौत, मृतकों में 6 जवान भी शामिल

Edited By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1 Published : May 31, 2024 07:27 pm IST, Updated : May 31, 2024 10:54 pm IST

देश का अधिकांश हिस्सा भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में लू से चुनाव ड्यूटी में तैनात 12 कर्मचारियों की मौत हो गई है।

Heat Wave- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतिकात्मक तस्वीर

मिर्जापुर:  उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण गर्मी अब जानलेवा बन गई है। यहां चुनाव ड्यूटी में तैनात 13 कर्मचारियों की मौत हो गई है। मृतकों में चुनाव ड्यूटी में तैनात 6 सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी तेज बुखार से पीड़ित थे। 

तेज बुखार और हाई बीपी

मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आरबी लाल ने बताया, "हमारे पास कुल 23 जवान आए हैं जिनमें 6 जवानों की जान चली गई है। 2 जवानों की हालत गंभीर है। मृतकों को तेज बुखार था, उनका बीपी बहुत ज्यादा था और शुगर लेवल भी बहुत ज्यादा था। ब्रेन स्ट्रोक की संभावना थी। मुझे बताया गया कि यहां लाए जाने से पहले ही वे बेहोश हो गए थे... वे यहां चुनाव ड्यूटी पर थे।" वहीं पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी में तैनात अब तक कुल 13 चुनाव कर्मचारियों की मौत हो चुकी है।

लोकसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण की वोटिंग के लिए चुनाव ड्यूटी में आए कर्मचारियों को भीषण लू ने अपनी चपेट में ले लिया। इन कर्मचारियों की तबीयत खराब होने लगी और इन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। चुनाव कर्मचारियों की मौत से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। 

गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूटे

बता दें कि पूरे उत्तर भारत में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। दर्जनों लोग लू का शिकार होकर अपनी जान गवां चुके हैं। मिर्जापुर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं शनिवार को यहां पारा और चढ़ने का अनुमान है। शुक्रवार को चिलचिलाती धूप में चुनाव ड्यूटी कर रहे जवानों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जहां 6 जवानों की मौत हो गई।

 

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement