1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'हिंदू लड़कों से दोस्ती क्यों?', मुस्लिम महिलाओं से हाथापाई, हर शहर में 'बदसलूकी' का पैटर्न सेम; VIDEO

'हिंदू लड़कों से दोस्ती क्यों?', मुस्लिम महिलाओं से हाथापाई, हर शहर में 'बदसलूकी' का पैटर्न सेम; VIDEO

 Published : May 26, 2023 06:08 pm IST,  Updated : May 26, 2023 06:08 pm IST

मेरठ ही नहीं यूपी के मुजफ्फरनगर में भी ऐसी ही तस्वीर देखी गई। यहां भी मुस्लिम लड़की का नकाब हटाया गया। मुस्लिम युवती जिस लड़के से साथ जा रही थी उसके साथ भी बदसलूकी की गई। यहां भी सेम पैटर्न अपना गया।

misbehave with muslim girl- India TV Hindi
मुस्लिम लड़कों ने मुस्लिम महिला से बदसलूकी की Image Source : INDIA TV

मेरठ: यूपी के मेरठ के भगत सिंह मार्केट में मुस्लिम लड़की के साथ मुस्लिम लड़कों ने ही बदसलूकी की। ऐसा आरोप है कि बदसलूकी का वीडियो पहले रिकॉर्ड किया गया। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। आपको बता दें कि मेरठ ही नहीं यूपी के मुजफ्फरनगर में भी ऐसी ही तस्वीर देखी गई। यहां भी मुस्लिम लड़की का नकाब हटाया गया। मुस्लिम युवती जिस लड़के से साथ जा रही थी उसके साथ भी बदसलूकी की गई। यहां भी सेम पैटर्न अपना गया। पहले वीडियो रिकॉर्ड किया गया फिर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आरोप है कि यहां भी मुस्लिम लड़की के साथ जिन लोगों ने बदसलूकी की वो भी मुसलमान ही थे।

इसके अलावा यूपी के मुरादाबाद में भी सेम तस्वीर, सेम पैटर्न दिखा था। इल्जाम है कि मुस्लिम लड़की के साथ मुस्लिम लड़कों ने ही बदसलूकी की, वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में फॉरवर्ड किया। इसके बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

वीडियो में आरोपी कह रहे हैं-

अपने बाप की नंबर दे
भाई को फोन कर
भाई को बुला
नाम क्या है तेरा
नाम बता अपना
नाम बता अपना
वीडियो बनाओ
वीडियो बनाओ इसकी
पुलिस को बाद में बुलाओ भाई
अरे इसमें मजहब कहां से आ गया
बिना मजहब के तू मुसलमान है
तू मुसलमान है
किस किस्म की मुसलमान है
तुझे कब्र में नहीं जाना है क्या

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में मुस्लिम लड़कियों से बदसलूकी
यूपी ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में तो एक मुस्लिम लड़की को घेरकर उसके साथ हाथापाई भी की गई उसका फोन भी छीना गया। आरोप है कि यहां उत्पात मचाने वाले लड़के मुस्लिम ही थे। यहां का भी पैट्रन सेम  ही था। सवाल यही है कि ये कौन लोग हैं? मेरठ में 13 मई को क्या हुआ? बाजार में जुटी भीड़ ने दो मुस्लिम युवतियों के साथ अभद्रता क्यों की और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्यों किया? तो आपको बताते हैं इसके आगे की कहानी क्या है...

हिन्दू लड़का-मुस्लिम लड़की, कहानी उसके आगे की!
मेरठ का वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट में दो मुस्लिम युवतियां अपने हिंदू दोस्त के साथ शॉपिंग कर रही थी। वो बाजार में घूम रही थी। दोनों लड़कियां बुर्के में थी। आरोपियों ने पहले बाजार में तीनों का पीछा किया जाता। उनकी रेकी की। इस दौरान वीडियो भी बनाया जा रहा था। पीछा कर रहे लोगो को जब ये पता चल गया कि दोनों मुस्लिम लड़की के साथ घूम रहा युवक हिन्दू है तो उन्हें रोक लिया गया। भीड़ ने तीनों को चारों तरफ से घेर लिया।

पहले लड़की के साथ पूछताछ की इसके बाद हिन्दू लड़के को परेशान किया जाने लगा। दोनों मुस्लिम लड़कियां लगातार ये कहती रहीं कि लड़का उनका दोस्त है लेकिन बदसलूकी पर उतारू भीड़ मानने को तैयार नहीं थी। वो लड़कियों के हिजाब  भी जबरस्ती उतार रही थी। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें भीड़ की करतूत को देखा जा सकता है। बदसलूकी कर रहे लड़के लगातार युवक से भी उसका नाम पूछ रहे थे। लड़का भी लगातार यही बता रहा था कि वो सब साथ हैं। सब दोस्त हैं लेकिन मुस्लिम लड़कियों के साथ हिन्दू लड़के का घूमना भीड़ को पसंद नहीं आ रहा था।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस, कई अरेस्ट
बताया जा रहा है कि दो मुस्लिम लड़कियां और हिन्दू युवक दोनों साथ में ही एक फैक्ट्री में काम करते हैं। ये तीनों अपने दोस्त के जन्मदिन के लिए  गिफ्ट खरीदने बाजार गए थे। जैसे ही मुस्लिम युवती ने बाजार में अपने हिन्दू दोस्त का नाम पुकारा वैसे ही ये कट्टरपंथी तीनों के ऊपर टूट पड़े। दोनों मुस्लिम युवतियां के पिता का नाम पूछा गया, उनका वीडियो बनाया गया और तो और युवतियों का हिजाब खींचते हुए कहा गया कि हिंदुओ को दोस्त बनाओगी तुम। कट्टरपंथियों को एक हिंदू युवक का मुस्लिम युवतियों के साथ घूमना इतना नागवार था कि हिन्दू लड़के की पिटाई भी की गई। वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 7 आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।