1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एनकांउटर का भय! पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर फंस गया बदमाश, गिरफ्त में आते ही लगा रोने, गिड़गिड़ाकर मांगने लगा माफी

एनकांउटर का भय! पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर फंस गया बदमाश, गिरफ्त में आते ही लगा रोने, गिड़गिड़ाकर मांगने लगा माफी

 Published : Jun 25, 2025 08:21 am IST,  Updated : Jun 25, 2025 08:27 am IST

यूपी के हापुड़ में पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। हाफ एनकाउंटर में बदमाश घायल हो गया। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश रोने लगा और माफी मांगने लगा।

पुलिसकर्मियों के हाथ में पिस्तल देख रोने लगा बदमाश- India TV Hindi
पुलिसकर्मियों के हाथ में पिस्तल देख रोने लगा बदमाश Image Source : INDIA TV

हापुड़ः जब मौत सामने हो..और लगे अब एनकांउटर हो ही जाएगा तो अब बदमाशों के मन की स्थिति को आसानी से समझ सकते हैं। ऐसा ही नजारा यूपी के हापुड़ में देखने को मिला। हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में आधी रात को पुलिस वालों के हाथ में पिस्तल देख बदमाश को एनकांउटर का भय सताने लगा। बदमाश पुलिसवालों के सामने रोने लगा और हाथ जोड़ गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगा। इसका वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस की गिरफ्त में आते ही बदमाश को सताने लगा एनकाउंटर का भय 

जानकारी के अनुसार, हापुड़ में तमंचाधारी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जैसे ही पुलिस ने इस बदमाश को दबोचा तो वह पुलिस की गिरफ्त में आते ही रोने लगा। रोते हुए बदमाश ने पुलिस से माफी मांगी उसके बाद घायल बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

यहां देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ क्षेत्र में पुलिस देर रात करीब डेढ़ बजे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर आता हुआ पुलिस को नजर आया। पुलिस को देखते ही इस युवक ने मौके से भगाने के लिए पुलिस पर फायर कर दिया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान बहादुरगढ़ थाना प्रभारी मनोज बालियन की पुलिस टीम बदमाश को घेर कर जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। खुद को पुलिस से घिरा हुआ देख घायल बदमाश ने रोना शुरू कर दिया और पुलिस से माफी मांगने लगा। 

यहां देखें वीडियो

बदमाश पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

गढ़मुक्तेश्वर के डीएसपी वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया है। बदमाश की पहचान विलाल पुत्र वरीश निवासी थाना वेव सिटी जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। जिस पर जनपद हापुड़ ओर गाजियाबाद में गौकशी और आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इस शातिर बदमाश से पुलिस ने अवैध असलहा मय जिन्दा व खोखा कारतूस और चोरी की अपाचे बाइक बरामद की है। पुलिस इस बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाल में जुटी गई है।

रिपोर्ट- निशांक शर्मा, हापुड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।