1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथ छुड़ाकर ट्रेन की ओर दौड़ा बच्चा, पीछे-पीछे भागी मां; दोनों की कटकर मौत

हाथ छुड़ाकर ट्रेन की ओर दौड़ा बच्चा, पीछे-पीछे भागी मां; दोनों की कटकर मौत

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 01, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 02:50 pm IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक ट्रेन की चपेट में आने से मां और बेटे की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत।- India TV Hindi
ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बहराइच: यूपी के बहराइच जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। ये घटना बहराइच-गोंडा रेल प्रखंड हुई है। यहां रेलवे लाइन के पास एक ट्रेन देखने के बाद बच्चा ट्रेन की ओर दौड़ पड़ा। वहीं बच्चे के पीछे-पीछे उसकी मां भी दौड़ी। इसी बीच एक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

मां का हाथ छोड़ ट्रेन की ओर दौड़ा बच्चा

पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक महिला रोशनी (25) अपने बेटे दिव्यांश (4) के साथ बाजार गई हुई थी। इसी दौरान बहराइट-गोंडा ट्रैक पर एक ट्रेन आ रही थी। वहीं सामने से आ रही डेमो ट्रेन को देखने के बाद बच्चा दौड़ कर उसके पास पहुंच गया। मां ने बच्चे का हाथ पकड़ रखा था, लेकिन वह मां का हाथ छोड़कर ट्रेन की ओर बढ़ गया। वहीं बच्चे को भागता देख मां भी उसके पीछे-पीछे दौड़ पड़ी। हालांकि इसी दौरान ट्रेन आ गई और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में मां और बेटे की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा दोनों का शव

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे लाइन के पार करीब 30-35 हजार लोग रहते हैं, जिन्हें इधर आने के लिए जान जोखिम में डालना पड़ता है। इस ट्रैक पर कोई अंडरपास नहीं होने से जान का खतरा बना रहता है। इस संबंध में आवेदन दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।