1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रातों रात मुख्तार के बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर से कासगंज जेल में किया गया शिफ्ट, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

रातों रात मुख्तार के बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर से कासगंज जेल में किया गया शिफ्ट, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

 Published : Aug 23, 2025 01:44 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 01:48 pm IST

बाहुबली नेता रहे मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को शुक्रवार रात ही कासगंज जेल में शिफ्ट किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती रही।

उमर अंसारी- India TV Hindi
उमर अंसारी Image Source : PTI-FILE PHOTO

बाहुबली नेता रहे मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को सरकार के आदेश के बाद गाजीपुर जेल से कासगंज जिला कारागार स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात उमर को कासगंज के लिए रवाना किया गया है। 

कासगंज जिला कारागार में रखा गया

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने उमर अंसारी को कासगंज भेजे जाने की पुष्टि की है। पांडेय ने कहा कि उमर अंसारी को कासगंज जिला कारागार भेजा गया है। 

3 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक उमर अंसारी को तीन अगस्त को अदालत में जाली दस्तावेज पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, यह मामला उनके पिता की जब्त की गयी संपत्तियों को छुड़ाने के लिए दायर एक याचिका से जुड़ा है। 

कोर्ट में पेश किए थे जाली दस्तावेज

गाजीपुर पुलिस ने उमर को राजधानी लखनऊ में गिरफ्तार किया था। उमर पर आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त की गई अपने परिवार की संपत्तियों को छुड़ाने के लिए अदालत में एक याचिका दायर करके अपना दावा सही साबित करने के लिये जाली दस्तावेज पेश किए। 

उमर की मां पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित

पुलिस बयान के अनुसार उन दस्तावेजों पर उमर की मां अफशां अंसारी के जाली हस्ताक्षर हैं। अफशां फरार है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बयान में कहा गया, ‘धोखाधड़ी की गतिविधि का पता चलने पर उमर अंसारी के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।’ (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।