Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रोजा रख मुनतरीन ने अजय से रचाई शादी और बन गई मुस्कान, गंगाजल पीकर तोड़ा रोजा, अब पुलिस से मांगी सुरक्षा-VIDEO

रोजा रख मुनतरीन ने अजय से रचाई शादी और बन गई मुस्कान, गंगाजल पीकर तोड़ा रोजा, अब पुलिस से मांगी सुरक्षा-VIDEO

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Feb 21, 2026 03:03 pm IST, Updated : Feb 21, 2026 03:05 pm IST

लड़का और लड़की दोनों ने ही शादी के बाद पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। साथ ही अजय ने कहा कि उसे मुनतरीन से मुस्कान बनी परिवार वालों से डर है।

नवजोड़े ने पुलिस से मांगी सुरक्षा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नवजोड़े ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मुस्लिम लड़की ने अपने परिजनों के खिलाफ जाकर हिंदू लड़के से शादी कर ली है। अब नवजोड़े ने पुलिस से सुरक्षा की डिमांड की है। मुस्लिम लड़की मुनतरीन रोजा रखकर घर से निकली और मुस्कान बनकर अपने प्रेमी अजय के साथ सात फेरे ले लिए। इसके बाद गंगाजल पीकर उसने अपना रोजा तोड़ा।

काफी समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बिलारी के गांव सनाई में रहने वाली मुस्लिम लड़की मुनतरीन का कुछ दूरी पर रहने वाले हिंदू लड़के अजय के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन लड़का हिंदू होने की वजह से मुनतरीन के परिवार वाले सहमत नहीं थे। इसलिए मुनतरीन पर बंदिशें लगा दी थीं। 

मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से की शादी

बीते कल शुक्रवार को रोजे में ही मुनतरीन अजय के साथ चली गई और दोनों ने एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। मुनतरीन ने मुस्कान बनकर अजय के साथ फेरे लेकर पत्नी बनते ही गंगाजल पीकर रोजा तोड़ दिया था। 

SSP से लगाई सिक्योरिटी की गुहार

शादी रचाने के बाद मुनतरीन अब मुस्कान अजय को साथ लेकर मुरादाबाद के SSP सतपाल अंतिल के सामने पेश हुई। अजय के साथ शादी किए जाने की बात बताते हुए खुद को परिवार से खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। SSP ने प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित थाना प्रभारी को जांच और कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

परिवार वालों से है खतरा

मुरादाबाद पहुंचकर (मुनतरीन) मुस्कान ने बताया कि वो और अजय एक ही गांव के रहने वाले हैं। पिछले चार पांच साल से उनके बीच प्रेम संबंध हैं और वो अजय के साथ ही रहना चाहती है। इसलिए उसने अजय से शादी कर ली है। लेकिन मुनतरीन से बनी मुस्कान को अपने परिवार वालों से ही खतरा है, इसलिए वो कप्तान के पास पहुंची और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

लड़की के घर वाले कर रहे विरोध

अजय ने बताया कि मुनतरीन मुस्लिम है और वो पिछले पांच छह सालों से एक दुसरे को जानते हैं। अब शादी कर ली है। अजय ने कहा कि मुनतरीन की उम्र 23 साल है। उसने अपनी उम्र 25 साल बताई है। इसके घर वाले विरोध कर रहे हैं। 

पहले भी जेल में सजा काट चुका है अजय

अजय ने बताया कि मुनतरीन के परिवार वालों ने एक बार दोनों को मिलते हुए देख लिया था, तब उसे मुकदमा कर जेल भिजवा चुके हैं। सात महीने की सजा काटकर जेल से रिहा हुआ था, जिसका केस आज भी चल रहा है।

राजीव शर्मा की रिपोर्ट

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement