1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. परिवार के खौफ के बावजूद मुस्लिम युवती ने धर्म बदलकर हिंदू युवक से शादी की, अब लगाई सुरक्षा की गुहार, जानें मामला

परिवार के खौफ के बावजूद मुस्लिम युवती ने धर्म बदलकर हिंदू युवक से शादी की, अब लगाई सुरक्षा की गुहार, जानें मामला

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 26, 2026 06:14 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 06:14 pm IST

यूपी के हाथरस में एक मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन करने के बाद हिंदू युवक से शादी की है। इसके बाद प्रेमी कपल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Muslim woman- India TV Hindi
मुस्लिम युवती ने धर्म बदलकर हिंदू युवक से शादी की Image Source : REPORTER INPUT

हाथरस: यूपी के हाथरस से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें प्रेमी जोड़े ने समाज और धर्म की बेड़ियों को तोड़कर एक-दूसरे से शादी की लेकिन अब उन्हें जान का खतरा महसूस हो रहा है और उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

हाथरस की काशीराम कॉलोनी में रहने वाली एक मुस्लिम युवती निशा ने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाकर इसी कॉलोनी के रहने वाले हिंदू युवक विजय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। शादी के बाद अब प्रेमी दंपति ने युवती के परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बताया जा रहा है कि निशा और विजय एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। दोनों ने अपनी इच्छा से विवाह करने का फैसला लिया। युवती का कहना है कि उसने अपनी स्वेच्छा से मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया और इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विजय के साथ शादी की है।

शादी के बाद दोनों को युवती के परिजनों की ओर से कथित तौर पर धमकियां मिलने लगीं। इससे भयभीत प्रेमी दंपति ने पुलिस-प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

प्रेमी युगल द्वारा एक शपथ पत्र भी तैयार कराया गया

वहीं, अधिवक्ता मुकेश चतुर्वेदी के माध्यम से प्रेमी युगल द्वारा एक शपथ पत्र भी तैयार कराया गया है। शपथ पत्र में युवती निशा की ओर से स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने और विजय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने की बात कही गई है।

प्रेमी दंपति का कहना है कि उन्होंने किसी दबाव या भय में यह कदम नहीं उठाया है और दोनों अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। अब उनकी निगाहें पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। मामले में सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

गौरतलब है कि अभी भी देश में तमाम जगहों पर धर्म अलग होने पर शादी करना एक बड़ा स्टेप माना जाता है और इसके लिए बहुत साहस की भी जरूरत होती है क्योंकि कई बार शादी करने वाले युवक और युवती के परिजन ही उनकी जान के दुश्मन बन जाते हैं।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि पुलिस ने मुस्लिम दंपति को गिरफ्तार किया, धर्म परिवर्तन और निकाह का महिला पर दबाव बना रहे थे। (रिपोर्ट- हाथरस से रवि चौधरी)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: जिस मदरसे पर था हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन का आरोप, वहां चला पीला पंजा; ढहाई गई इमारत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।