मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीछे से आकर महिला को दबोच लिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
अंधेरे का फायदा उठाकर सरेराह बदसलूकी
घटना 15 सितंबर को मंगलवार सुबह एक महिला रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इसी दौरान पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचा और कथित तौर पर महिला को गलत नीयत से पकड़ लिया। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और उसने आरोपी का विरोध किया। महिला के विरोध के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खतौली पुलिस ने महिला से संपर्क किया और उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
CCTV में कैद आरोपी की करतूत-
पुलिस ने क्या कहा?
खतौली क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने बताया कि मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की सूचना मिली है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो के आधार पर महिला से शिकायत प्राप्त कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, हाल ही यूपी के कानपुर से एक बेहद गंभीर और शर्मसार करने वाली खबर सामने आई थी। कानपुर में एक प्राइवेट स्कूल का प्रिंसिपल मासूम बच्चियों बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि कोचिंग पढ़ाने की आड़ में वह अपनी घिनौनी मानसिकता का शिकार मासूम बच्चियों को बनाता था।
(रिपोर्ट- योगेश त्यागी)
यह भी पढ़ें-
जवानी में युवती से की थी छेड़छाड़, 40 साल से फरार था आरोपी, अब बुढ़ापे में हुआ गिरफ्तार
नवी मुंबई में कैब ड्राइवर ने महिला यात्री से की छेड़छाड़, कपड़े उतारने की कोशिश; मामला दर्ज