Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्कूल जाती छात्राओं के सामने सरफराज पैंट उतारकर सरेआम करता था गंदी हरकत, पुलिस ने 5 KG गांजे के साथ लिया दबोच

स्कूल जाती छात्राओं के सामने सरफराज पैंट उतारकर सरेआम करता था गंदी हरकत, पुलिस ने 5 KG गांजे के साथ लिया दबोच

Muzaffarnagar Eve Teaser: मुजफ्फरनगर में पुलिस ने सिरफिरे सरफराज को दबोच लिया है जो अपनी पैंट खोलकर स्कूल जाने वाली छात्राओं के सामने सरेआम गंदी हरकत करता था। पुलिस ने उसके पास से 5 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है।

Edited By: Vinay Trivedi
Published : Feb 07, 2026 09:22 pm IST, Updated : Feb 07, 2026 09:22 pm IST
Muzaffarnagar eve teaser- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT मुजफ्फरनगर के सरफराज पर स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप है।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने ऐसे सिरफिरे सरफराज उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है जो स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर करता था। उनके सामने अपनी पैंट खोलकर अश्लील हरकत करता था। फिर शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सरफराज को गिरफ्तार करके अच्छे से सबक सिखाया और सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी सरफराज के पास से 5 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है। जिसके चलते अब पुलिस सरफारज के आपराधिक इतिहास को भी खंगालने में जुट गई है।

स्कूल आती-जाती महिलाओं से करता था छेड़छाड़

दरसअल, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना कस्बे में सिरफिरे की समाज को शर्मसार करने वाली करतूत सामने आई है। आरोप है कि ये सिरफिरा दिव्यांग सरफराज उर्फ मोनू कस्बे में ही एक दुकान पर ट्रैक्टर मिस्त्री का काम करता है। इसकी दुकान के पास ही एक प्राइवेट स्कूल है, जहां स्कूल की आती-जाती नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए ये सिरफिरा पेंट उतार कर अश्लील हरकत करता था।

चेकिंग के दौरान यूं पकड़ा गया आरोपी सरफराज

इसकी शिकायत एक छात्रा ने जब अपने घर की तो परिजनों की तरफ से छात्रा को थाने ले जाकर इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ तुरंत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया। फिर शनिवार को पुलिस ने कांधला के रास्ते पर चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।

सरफराज के पास से बरामद हुआ 5 KG गांजा

पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस में 5 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को अच्छे से सबक सिखाते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया है। आलाधिकारियों का कहना है कि पुलिस अब इस आरोपी के अपराधिक इतिहास को भी खंगालने में जुट गई है ताकि इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके।

इसकी जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बीते 6 फरवरी को थाना बुढ़ाना के चौकी इंचार्ज में पुलिस फोर्स के साथ कांधला मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। देर शाम को मुखबिर से सूचना मिली एक शख्स संदिग्ध अवस्था में विज्ञाना गांव की ओर जा रहा है। इस इनपुट पर चौकी प्रभारी तुरंत फोर्स लेकर वहां पहुंचे। उस शख्स को चेक किया गया तो उसके झोले में कुछ संदिग्ध मादक पदार्थ दिखाई दिया।

उन्होंने आगे बताया कि मैं भी मौके पर गया। उसकी तलाशी में देखा तो 5 किलोग्राम गांजा उससे बरामद हुआ। फिर उसको ऑपरेशन सवेरा के तहत गिरफ्तार करके थाना बुढ़ाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सरताज उर्फ मोनू बताया, जो कस्बा बुढ़ाना का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार करके आज कोर्ट में पेश किया गया। जांच पर वैधानिक आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट- योगेश त्यागी)

ये भी पढ़ें- भाभी ने वायरल की GF की फोटो तो उसकी मां ने कर ली खुदकुशी, फिर देवर ने जो बदला लिया वो जानकर रूह कांप जाएगी!

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement