1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ट्रक के आगे कूदकर युवक ने किया सुसाइड, चक्के में दबकर हुई मौत; CCTV फुटेज देख कांप जाएगा कलेजा

ट्रक के आगे कूदकर युवक ने किया सुसाइड, चक्के में दबकर हुई मौत; CCTV फुटेज देख कांप जाएगा कलेजा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 29, 2025 05:53 pm IST,  Updated : Jul 29, 2025 05:58 pm IST

एक युवक ने ट्रक के आगे कूदकर जान दे दी। युवक ट्रक के चक्कों में फंसकर मर गया। यह दिल दहला देने वाली घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

ट्रक के चक्के में दबकर युवक की मौत- India TV Hindi
ट्रक के चक्के में दबकर युवक की मौत Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क पर चलते एक युवक ने अचानक से ट्रक के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दिल दहला देने वाली घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

ट्रक के सामने कूद गया युवक

इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, "आज सुबह थाना खतौली पुलिस को एक युवक के ट्रक की चपेट में आने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को सीएचसी खतौली भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।" 

एसपी सिटी ने आगे बताया, "पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर यह पाया गया कि युवक ने खुद ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस अभी मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शिनाख्त होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

(रिपोर्ट- योगेश त्यागी)

ये भी पढ़ें-

बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, जमकर हुई मारपीट, चले लात-घूंसे; CCTV में कैद हुई वारदात

जब सदन में हनुमान बेनीवाल बोले- "ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान पत्नी है, उसे घर ले आइए", सुन हंसने लगे सांसद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।