Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के 14 जिलों में BJP ने घोषित किए नए जिलाध्यक्षों के नाम, ओबीसी वर्ग से 6 नेताओं को मिला मौका, देखें पूरी लिस्ट

यूपी के 14 जिलों में BJP ने घोषित किए नए जिलाध्यक्षों के नाम, ओबीसी वर्ग से 6 नेताओं को मिला मौका, देखें पूरी लिस्ट

यूपी में 14 जिलों में बीजेपी ने नए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। चौदह ज़िला अध्यक्षों में छह नेता पिछड़े वर्ग के हैं।

Reported By : Ruchi Kumar Edited By : Mangal Yadav Published : Nov 26, 2025 11:33 pm IST, Updated : Nov 27, 2025 12:11 am IST
सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने कई जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को 14 निर्वाचित जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए। चौदह ज़िला अध्यक्षों में छह नेता पिछड़े वर्ग के हैं। जबकि एक अनूसूचित जाति से है। वहीं सात जिलों में सामान्य वर्ग से जुड़े लोगों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जौनपुर में अजीत प्रजापति बने नए जिलाध्यक्ष

बीजेपी ने हरवीर पाल को मेरठ का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। हापुड़ में कविता माधरे को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जौनपुर में अजीत प्रजापति को बीजेपी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राम सिंह वर्मा को बाराबंकी जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट

जिला जिलाध्यक्ष का नाम वर्ग
मेरठ हरवीर पाल पिछड़ा
हापुड़ कविता माधरे अनुसूचित
फिरोजाबाद उदय प्रताप सिंह सामान्य
हाथरस प्रेम सिंह कुशवाहा पिछड़ा
अलीगढ़ महानगर राजीव शर्मा सामान्य
अलीगढ़ जिला कृष्ण पाल सिंह लाला सामान्य
एटा प्रमोद गुप्ता सामान्य
जालौन उर्विजा दीक्षित सामान्य
झांसी महानगर सुधीर सिंह सामान्य
हमीरपुर शकुन्तला निषाद पिछड़ा
फतेहपुर अन्नू श्रीवास्तव सामान्य
बाराबंकी राम सिंह वर्मा पिछड़ा
जौनपुर अजीत प्रजापति पिछड़ा
कौशाम्बी धर्मराज मौर्या पिछड़ा

इससे पहले बीजेपी ने मार्च में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपने ज़िला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी। मुरादाबाद में आकाश पाल को फिर से डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट बनाया गया। कपड़ा व्यापारी । बुलंदशहर में विकास चौहान, इटावा में अन्नू गुप्ता, गाज़ीपुर में ओम प्रकाश राय और अमेठी में सुधांशु शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्नाव में अनुराग, रायबरेली में बुद्धि लाल, गोरखपुर में जनार्दन तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। सुल्तानपुर में सुशील त्रिपाठी को मौका मिला था।

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement