1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा: नकली नोट छापने के मामले में एक लड़की समेत 3 लोग गिरफ्तार, इस वेब सीरीज से आया आइडिया

नोएडा: नकली नोट छापने के मामले में एक लड़की समेत 3 लोग गिरफ्तार, इस वेब सीरीज से आया आइडिया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 29, 2023 11:49 pm IST,  Updated : Apr 29, 2023 11:52 pm IST

जाली नोट छापने के मामले में एक लड़की और दो लड़कों को पकड़ा गया है। लड़की की पहचान कोमल के रूप में हुई है, वहीं लड़कों की पहचान सरगुन और धीरज के रूप में हुई है।

Noida- India TV Hindi
एक लड़की समेत 3 लोग गिरफ्तार Image Source : ARREST

नोएडा: जाली नोट छापने के मामले में एक लड़की और दो लड़कों को पकड़ा गया है। लड़की की पहचान कोमल के रूप में हुई है, वहीं लड़कों की पहचान सरगुन और धीरज के रूप में हुई है। ये लोग शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी से प्रेरित होकर ये काम कर रहे थे। पकड़े गए लोगों के पास से 54 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। 

इस मामले में डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, 'जाली नोट छापने के मामले में एक लड़की और दो लड़के पकड़े गए हैं। लड़कों का नाम सरगुन और धीरज है, लड़की का नाम कोमल है। इन लोगों ने शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी से प्रेरित होकर यह काम किया है। इनके पास से कुल 54 हजार रुपए बरामद हुए हैं।'

ये भी पढ़ें: 

महाराष्ट्र: शिंदे सरकार के गले की फांस बनता जा रहा रिफायनरी प्रोजेक्ट, जमकर बरसे आदित्य ठाकरे, इस तरह साधा निशाना 

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर BJP कर रही बड़ा खेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया आरोप, जानें और क्या कहा 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।