1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा की इस सोसाइटी के बेसमेंट में हुआ हादसा, बाइक चार्जिंग के दौरान शॉट सर्किट; धू-धू कर जलीं 4 मोटरसाइकिलें

नोएडा की इस सोसाइटी के बेसमेंट में हुआ हादसा, बाइक चार्जिंग के दौरान शॉट सर्किट; धू-धू कर जलीं 4 मोटरसाइकिलें

 Published : Apr 10, 2023 08:25 pm IST,  Updated : Apr 10, 2023 08:25 pm IST

अजनारा होम्स सेक्टर-121 के बेसमेंट में मोटर साइकिल के चार्जिंग प्वाइंट लगे हुए हैं। एक व्यक्ति अपनी बाइक उसी प्वाइंट पर चार्ज कर रहा था। इस दौरान शॉट सर्किट हुआ और आग लग गई।

bike- India TV Hindi
बाइक चार्जिंग के दौरान शॉट सर्किट में चार बाइक जलकर राख हुए। Image Source : FILE PHOTO

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-121 अजनारा होम्स के बेसमेंट में आग लग गई जिससे यहां खड़ी चार मोटर साइकिल उसके चपेट में आ गईं और जलकर राख हो गईं। सोसाइटी के गार्ड ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल की दो गाडियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कोई जन नुकसान नहीं हुआ। समय रहते आग बुझा दी गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

जानलेवा बना चार्जिंग प्वाइंट

चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि अजनारा होम्स सेक्टर-121 के बेसमेंट में मोटर साइकिल के चार्जिंग प्वाइंट लगे हुए हैं। एक व्यक्ति अपनी बाइक उसी प्वाइंट पर चार्ज कर रहा था। इस दौरान शॉट सर्किट हुआ और आग लग गई। गनीमत रही कि उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। आग इतनी तेज थी कि मिनटों में ही उसने पास खड़ी चार मोटरसाइकिलों को भी अपने चपेट में ले लिया। इससे पहले आग फैलती दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। साथ ही आसपास खड़ी और गाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें-

सीएफओ ने जारी की एडवाइजरी 
सीएफओ ने लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सोसाइटी में लगे हुए चार्जिंग प्वाइंट की जांच जरूर करवाएं ताकि इस तरह से और किसी भी सोसाइटी में हादसा न हो। गनीमत रही कि आग तेजी से अन्य गाड़ियों तक नहीं फैली। इस तरीके के इलेक्ट्रिक पावर चार्जिंग स्टेशंस में अगर ऐसे हादसे और भी होते रहे तो कहीं ना कहीं आने वाले समय में नई गाइडलाइन बनाने की जरूरत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।