1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पेट्रोल पंप पर बिना पैसे दिए ही फरार हुआ थार चालक, पीछा करने पर मोटरसाइकिल को 5 किलोमीटर तक घसीटा-VIDEO

पेट्रोल पंप पर बिना पैसे दिए ही फरार हुआ थार चालक, पीछा करने पर मोटरसाइकिल को 5 किलोमीटर तक घसीटा-VIDEO

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 28, 2026 07:57 am IST,  Updated : Feb 28, 2026 08:14 am IST

थार द्वारा मोटरसाइकिल को घसीटे जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि थार के नीचे फंसी मोटरसाइकिल से आग की लपटें निकल रही हैं। राह चलते लोग इस घटना को देख रहे थे।

थार चालक हुआ गिरफ्तार- India TV Hindi
थार चालक हुआ गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक बार फिर थार का कहर देखने को मिला है। मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद थार ने बाइक को हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर तक घसीटा। सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना कैद हुई है। 

दो लोग गंभीर रूप से घायल

थार द्वारा घसीटे जाने से मोटरसाइकिल में आग लग गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये पूरी घटना बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर क्षेत्र की है। पुलिस की टीम ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बिना पैसे देकर ही फरार हुआ थार चालक

मिली जानकारी के अनुसार, थार चालक पेट्रोल पंप पर बिना पैसा दिए ही गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। कर्मचारियों के पीछा करने पर थार चालक ने टक्कर मार दी और कई किलोमीटर तक वाहन को घसीटता रहा।

थार में सवार लोगों को लिए गए हिरासत में, बाहन भी जब्त

घेराबंदी कर जारचा व कोट चौकी पुलिस ने लुहारली टोल प्लाजा के पास थार चालक को वाहन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने थार में सवार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीम ने थार को सीज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।