1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: सड़क पर चल रहे व्यक्ति से यूट्यबूर ने की मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP: सड़क पर चल रहे व्यक्ति से यूट्यबूर ने की मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Published : Dec 20, 2024 07:39 am IST,  Updated : Dec 20, 2024 07:50 am IST

पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

युट्यबूर राजवीर सिसोदिया गिरफ्तार- India TV Hindi
युट्यबूर राजवीर सिसोदिया गिरफ्तार Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में मारपीट का मामला सामने आया है। नोएडा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि एक यूट्यूबर को गुरुवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वह सड़क पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा था।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ पिटाई का वीडियो

पुलिस ने कहा कि आरोपी राजवीर सिसोदिया को नोएडा फेज-3 पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। घटना तब सामने आई जब विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस

पुलिस के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में हुई घटना के बारे में वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिशोदिया के खिलाफ बीएनएस धारा 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (सार्वजनिक शांति भंग करने या कोई अन्य अपराध करने के लिए उकसाने के इरादे से किसी अन्य व्यक्ति का जानबूझकर अपमान करना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। 

पुलिस ने गिरफ्तार कर शुरू की कानूनी कार्रवाई

एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार रात कहा, 'वायरल वीडियो और पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर राजवीर सिसोदिया को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आगे की जांच जारी है। अधिकारी झगड़े से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।'

इनपुट- पीटीआई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।