1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: सुबह-सुबह मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश, कई राज्यों में दर्ज थे तीन दर्जन से अधिक मुकदमे

UP: सुबह-सुबह मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश, कई राज्यों में दर्ज थे तीन दर्जन से अधिक मुकदमे

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 09, 2025 09:00 am IST,  Updated : Mar 09, 2025 09:47 am IST

यूपी के मथुरा जिले में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया है। आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में मुकदमे दर्ज थे।

एक लाख का इनामी बदमाश ढेर।- India TV Hindi
एक लाख का इनामी बदमाश ढेर। Image Source : INDIA TV

मथुरा: उत्तर प्रदेश पुलिस ने आज सुबह एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। मथुरा डीआईजी/एसएसपी शैलेश पांडे के नेतृत्व में इस एक लाख के इनामिया दुर्दांत अपराधी फाती उर्फ असद पुत्र यासिन को ढेर कर दिया गया। यह हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर का रहने वाला था, जिसके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। इसके खालाफ लूट, डकैती और हत्या के कई ज्ञात मुकदमे दर्ज थे। आरोपी के खिलाफ यूपी, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी कई मुकदमें दर्ज थे। पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ एक लाख तक का इनाम घोषित किया हुआ था। 

कई राज्यों में दर्ज थे केस

दरअसल, रविवार की सुबह हाईवे थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच भुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवनाई में दुर्दांत अपराधी फाती उर्फ असद को गोली लग गई। इसके बाद घायल अवस्था में इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। यह कुख्यात अपराधी छैमार गिरोह का सरगना था, जो मथुरा से वांछित चल रहा था। यह अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना था, इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में मुकदमे दर्ज थे। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस की अपराध उन्मूलन के मामले में इस मुठभेड़ को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

मथुरा डीआईजी ने दी जानकारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए मथुरा डीआईजी/एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि छैमार गिरोह का कुख्यात अपराधी, जिसपर एक लाख का इनाम भी है, जिसका नाम फाती है, वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ थाना हाईवे क्षेत्र में एक मकान में देखा गया। सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस की टीम वहां पर पहुंची। इसके बाद जगह की घेराबंदी की गई, लेकिन इसका पता चलते ही अपराधियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 

यूपी में प्रिंसिपल के घर पर सॉल्व किया जा रहा था बोर्ड परीक्षा का पेपर, 19 लोग गिरफ्तार

'एक दिन में हो जाएगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि में मंदिर निर्माण', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।