1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ की सड़कों पर खुलेआम हुड़दंगई, रील बनाने के लिए जमकर मचाया हुड़दंग; VIDEO वायरल

लखनऊ की सड़कों पर खुलेआम हुड़दंगई, रील बनाने के लिए जमकर मचाया हुड़दंग; VIDEO वायरल

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Amar Deep
 Published : Aug 29, 2025 07:04 pm IST,  Updated : Aug 29, 2025 07:07 pm IST

लखनऊ में खुलेआम हुड़दंगई का मामला सामने आया है। यहां सड़क पर कई गाड़ियों के साथ रईसजादे हुड़दंग मचाते हुए नजर आए।

लखनऊ की सड़कों पर मचाया हुड़दंग।- India TV Hindi
लखनऊ की सड़कों पर मचाया हुड़दंग। Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में बेखौफ हुड़दंगियों की हुड़दंगी रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां एक बार फिर लखनऊ की सड़कों पर हुड़दंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फेम बटोरने के लिए करीब 15-20 युवकों ने कार के ऊपर बैठकर तो कार की खिड़की से झांककर वीडियो बनाया। इस वीडियो पर गाने भी लगाए गए हैं और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है कि यह वीडियो कब का है और इसमें दिख रहे लोग कौन हैं?

सड़क पर खुलेआम मचाया हुड़दंग

दरअसल, लखनऊ की सड़कों पर हुड़दंगियों के द्वारा जमकर हुड़दंग मचाए जाने का मामला सामने आया है। यहां बीच रोड पर खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रईसजादों ने बाइक सवार तक को निकलने नहीं दिया। इस हुड़दंगई की वजह से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कार सवार रईसजादे खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देखे गए। फेम बटोरने के लिए रईसजादों ने बाकायदा रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके का बताया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह वायरल वीडियो कब का है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो में दिख रहे लोग कौन हैं और इनकी पहचान की जा रही हैं। लखनऊ पुलिस ने वायरल फुटेज की तफ्तीश तेज कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।