1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ऑपरेशन सिंदूर: अमेठी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, नारों की गूंज ने शहर की गलियों को राष्ट्रभक्ति से किया सराबोर

ऑपरेशन सिंदूर: अमेठी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, नारों की गूंज ने शहर की गलियों को राष्ट्रभक्ति से किया सराबोर

 Published : May 24, 2025 05:36 pm IST,  Updated : May 24, 2025 06:25 pm IST

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुटे। सभी लोग हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। अमेठी की ये तिरंगा यात्रा देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की प्रतीक बन गई।

अमेठी में तिरंगा यात्रा- India TV Hindi
अमेठी में तिरंगा यात्रा Image Source : INDIA TV

पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारत ने दुश्मन देश पाकिस्तान से ले लिया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। साथ ही भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को भी तबाह कर दिया है। भारतीय सेना के इस शौर्य पराक्रम को लेकर देशभर में तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

बड़ी संख्या में लोग जुटे

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को लेकर अमेठी में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। ये तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और हिंदुस्तान के वीर सपूत सैनिकों के सम्मान में निकाली गई। 

ये लोग हुए शामिल

यह तिरंगा यात्रा राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर से शुरू होकर गांधी चौक से होते हुए राजर्षि तिराहे से भीमराव अम्बेडकर चौक होते हुए गांधी चौक पर आकर समाप्त हुई। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष और उद्योगपति राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला), उत्तर प्रदेश उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रवि कांत गर्ग भी शामिल हुए। 

शहर की गलियों में गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे

इस दौरान सभी लोगों ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम्, भारत माता की जय के नारे लगाए। नारों की गूंज ने शहर की गलियों को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यह तिरंगा यात्रा न केवल एक विजय का उत्सव बल्कि देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की प्रतीक भी बनी।

आम जनमानस ने तिरंगा यात्रा को बनाया सफल

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला, जनपद के बहुत से व्यापारी, सेना के पूर्व अधिकारी, भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आम जनमानस के साथ ही साथ हजारों की संख्या में लोगों ने जुड़कर इस ऐतिहासिक शौर्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।