1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में कितने पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं? शुरू हुई वापस भेजने की तैयारी

उत्तर प्रदेश में कितने पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं? शुरू हुई वापस भेजने की तैयारी

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 25, 2025 03:32 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 06:28 pm IST

भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें वापस पाकिस्तान जाने को कहा है। ऐसे में ये जानकारी भी सामने आई है कि उत्तर प्रदेश में कितने पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं।

पाकिस्तानी नागरिकों को यूपी से निकालने की तैयारी।- India TV Hindi
पाकिस्तानी नागरिकों को यूपी से निकालने की तैयारी। Image Source : PTI/PEXELS

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने आतंक के आका पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक कड़ी कार्रवाई की है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा को रद्द कर दिया है और उन्हें भारत छोड़ने का आदेश जारी किया है। वाघा सीमा पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक वापस लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश में भी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूपी पुलिस ने ये जानकारी जानकारी सामने रखी है कि राज्य में कितने पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं।

यूपी में कितने पाकिस्तानी नागरिक?

यूपी पुलिस ने प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस पाकिस्तान भेजने की तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक यूपी में करीब 1000 से 1200 पाकिस्तानी नागरिक है जिन्हें वापस भेजा जाएगा। सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी उन्हें केंद्र सरकार का आदेश नही मिला है,जब आदेश मिल जाएगा तो पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्रवाई शुरू होगी।

पहलगाम हमले के टाइम लखनऊ में 421 पाकिस्तानी नागरिक थे। इनमें 8 के पास शॉर्ट टर्म वीजा था। इनमें से अब तक पाँच वापस चले गए हैं। 413 पाकिस्तानी नागरिकों के पास long term visa है। इनमें पाकिस्तान में रह रहे हिंदू भी शामिल हैं। मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स के मुताबिक हिंदू पाकिस्तानी नेशनल के वीजा रद्द नही किए जाएंगे। कुछ पाकिस्तानी महिलाओं के पास long term visa है जिनकी शादी भारत में हुई है।

अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात

पाकिस्तान के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने का निर्देश दिया है। अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि पाकिस्तानी लोगों की शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने जाए।

पाकिस्तानी नागरिकों के पास कितना समय?

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए निर्देश के मुताबिक, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए जाएंगे। वहीं, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा सिर्फ  29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे। भारत में जो भी पाकिस्तानी हैं उन्हें संशोधित वीजा की अवधि खत्म होने से पहले भारत छोड़ना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- आर्मी चीफ से बोले LG मनोज सिन्हा- जहां भी छिपे हों, ढूंढ़कर आतंकियों को उनके किए की सख्त सजा दो

'पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें, उन्हें वापस भेजें', हर राज्य के मुख्यमंत्री को गृहमंत्री अमित शाह का निर्देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।