1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा के पैरामाउंट सोसायटी लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

ग्रेटर नोएडा के पैरामाउंट सोसायटी लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 12, 2026 03:34 pm IST,  Updated : Jul 12, 2026 04:03 pm IST

पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के पैरामाउंट सोसायटी लूटकांड का खुलासा कर दिया है। इसमें 4 बदमाश गिरफ्तार हुए हैं और 2 को पैर में गोली लगी है।

NOIDA- India TV Hindi
पैरामाउंट सोसायटी लूटकांड का खुलासा Image Source : REPORTER INPUT

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में पैरामाउंट सोसायटी में महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के अनुसार, पैरामाउंट सोसायटी में बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया था और उसके बाद लाखों रुपये की ज्वेलरी व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर डीसीपी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के दौरान थाना सूरजपुर क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, और कॉम्बिंग के दौरान 2 को  गिरफ्तार किया है । यह चारों बदमाश बड़े ही शातिरकिस्म के अपराधी हैं जिसमें वीरपाल पर 17 मुकदमे दर्ज हैं और विजय कैब ड्राइवर है जोकि किसी की कैब किराए पर लेकर चलता है।

इस पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं और अर्जुन और अवधेश इन पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। यह सभी चारों कासगंज के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। पुलिस ने इनके पास से लूट और चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है, जिसमें सोने के आभूषण और साथ ही विदेशी करेंसी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल, इन के पास से 4 अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।

अंबेडकर नगर में हुई थी UP STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़

हाल ही में अंबेडकर नगर में यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया था। ये बदमाश डकेती और हत्या समेत कई मामलों में फरार चल रहा था। मृतक बदमाश मजहर मकनपुर थाना बिल्लौर कानपुर नगर का निवासी थी और उसकी पहचान आसिफ उर्फ विक्की के रूप में हुई थी। दरअसल मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गोली लगी थी, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

हाल ही में खबर सामने आई थी कि योगी सरकार की पुलिस ने 9 वर्षों में 301 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है और 34,253 को गिरफ्तार किया है। योगी सरकार की अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। (रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

ये भी पढ़ें-

वाराणसी में 7 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे 2 बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।