1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: युवती को सरे बाजार पीटते रहे दबंग, देखते रहे लोग, CCTV में कैद हुई घटना

VIDEO: युवती को सरे बाजार पीटते रहे दबंग, देखते रहे लोग, CCTV में कैद हुई घटना

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 13, 2023 03:02 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 03:02 pm IST

वीडियो बुलंदशहर के अंसारी रोड मेन बाजार का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेखौफ दबंग सरे बाजार युवती को पीटते नजर आ रहे हैं और लोग मूकदर्शक बने हुए हैं।

दबंगों ने सरे बाजार युवती को पीटा - India TV Hindi
दबंगों ने सरे बाजार युवती को पीटा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवती को बीच बाजार दो लोग जमकर पीट रहे हैं। ये वीडियो बुलंदशहर के अंसारी रोड मेन बाजार का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेखौफ दबंग सरे बाजार युवती को पीटते नजर आ रहे हैं और लोग मूकदर्शक बने हुए हैं। मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फोन ठीक कराने गई थी युवती 

वीडियो सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली नगर क्षेत्र के अंसारी रोड पर युवती अपना फोन ठीक करवाने दुकान पर गई थी। फोन को लेकर कुछ विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो दो लोगों ने युवती की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। 

वीडियो के आधार पर मामला दर्ज

घटना मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया है कि वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल को लेकर कुछ विवाद बताया जा रहा है।

                                                                                       - रिपोर्ट/वरुण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।