1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फूलपुर में मतगणना के दौरान आपस में भिड़े एजेंट, बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के साथ हुई धक्का मुक्की

फूलपुर में मतगणना के दौरान आपस में भिड़े एजेंट, बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के साथ हुई धक्का मुक्की

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 23, 2024 02:05 pm IST,  Updated : Nov 23, 2024 02:14 pm IST

प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के दौरान बीजेपी और बसपा के एजेन्ट आपस मे भिड़ गए।

फूलपुर में मतगणना के दौरान आपस में भिड़े एजेंट (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
फूलपुर में मतगणना के दौरान आपस में भिड़े एजेंट (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : PTI

यूपी में नौ सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए आज मतों की गिनती हो रही है। इस बीच प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के दौरान बीजेपी और बसपा के एजेन्ट आपस मे भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान वहां मौजूद बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के साथ भी धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षो को हटाया। मौके पर पहुंचे DM और DCP सिटी ने दोनों पक्षो को समझा बुझा कर मतगड़ना स्थल से हटाया। 

बता दें यूपी की नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतों की गणना की जा रही है। यूपी के उपचुनाव में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। प्रयागराज की फूलपुर सीट पर भी उठापटक की स्थिति बनी हुई है। इस सीट पर कभी सपा तो कभी भाजपा आगे चल रही है। फिलहाल इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। इलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी आप फूलपुर उपचुनाव की मतगणना से जुड़ी अपडेट देख सकते हैं।

किन सीटों पर हुआ उपचुनाव

यूपी में जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ उनमें, मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अंबेडकरनगर) और मझवां (मिर्जापुर) विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था। वहीं आज सुबह 8 बजे से ही सभी 9 सीटों पर मतगणना जारी है।

ये भी पढ़ें- 

यूपी की फूलपुर विधानसभा सीट पर कौन चल रहा आगे, जानें किसे मिली कितनी बढ़त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।