1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कार ने बच्ची सहित 3 लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरे को 50 मीटर तक घसीटा; घटना CCTV में कैद

कार ने बच्ची सहित 3 लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरे को 50 मीटर तक घसीटा; घटना CCTV में कैद

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 17, 2026 01:01 pm IST,  Updated : May 17, 2026 01:10 pm IST

तीनों ठेले के पास खड़े होकर जूस पी ही रहे थे। अचानक सितारगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार पहले हाईवे के डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर जूस के ठेले के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

तेज रफ्तार कार ने जूस पी रहे लोगों को रौंदा- India TV Hindi
तेज रफ्तार कार ने जूस पी रहे लोगों को रौंदा Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र से रोंगटे खड़े देने वाली घटना सामने आई है। यहां हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात सितारगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जूस के ठेले पर जूस पी रहे तीन लोगों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक कार के साथ करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं आक्रोशित भीड़ ने कार चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ठेले के पास खड़े लोगों को मारी टक्कर

हादसा शनिवार रात करीब 10:00 बजे हुआ, जब अमरिया कस्बा के निवासी मुदित गुप्ता अपने रिश्तेदार आशीष गुप्ता और 8 वर्षीय बच्ची नित्या गुप्ता के साथ हाईवे किनारे लगे जूस के ठेले पर जूस पीने पहुंचे थे। तीनों ठेले के पास खड़े होकर जूस पी रहे थे। तभी सितारगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उसने ठेले के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी की मुदित गुप्ता कार में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटाते चले गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आस-पास से लोग दौड़ पड़े। लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।

गुस्साए लोगों ने चालक को दबोचा 

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं, दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(रिपोर्ट- कुलदीप कल्प)

ये भी पढ़ें-

वड़ताल धाम का ऐसा VIDEO देखा क्या आपने? भगवान के सामने 500 किलो आम का लगाया गया महाभोग

बड़ी बहन के बाद छोटी के साथ हुई घिनौनी हरकत, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से परेशान 2 बहनों ने दी जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।