1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कारतूस, जाली नोट और खाली मैगजीन, AMU के हॉस्टल के कमरे पर पुलिस का छापा, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

कारतूस, जाली नोट और खाली मैगजीन, AMU के हॉस्टल के कमरे पर पुलिस का छापा, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

 Published : Apr 09, 2026 02:29 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 02:32 pm IST

पुलिस की टीम को हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट मिले थे। पुलिस की टीम ने जब हॉस्टल के कमरे में छापेमारी की तो 32 बोर की पिस्टल की गोलियां, 12 बोर के कारतूस बरामद किए।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी- India TV Hindi
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी Image Source : PTI

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के सुरक्षा अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में हॉस्टल के एक कमरे की तलाशी ली। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हॉस्टल से कारतूस एवं जाली मुद्रा समेत आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस की छापेमारी में मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

सर जियाउद्दीन हॉल हॉस्टल में की गई छापेमारी

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बुधवार शाम को 'सर जियाउद्दीन हॉल' हॉस्टल के एक कमरे की तलाशी ली और वहां से 32 बोर की पिस्टल की गोलियां, 12 बोर के चार कारतूस, जाली मुद्रा, आठ मोबाइल फोन और खाली मैगजीन कवर बरामद किए। 

कमरे में रह रहा था अवैध कब्जेदार

एएमयू के प्रॉक्टर नावेद खान ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इस कमरे में शेवाज नाम का एक 'अवैध कब्जेदार' रह रहा था। उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि शेवाज कमरे के वैध आबंटियों को जबरन बाहर निकालकर कई महीनों से वहां अवैध रूप से रहा था। 

शेवाज ने पहले AMU में ही लिया था दाखिला

नावेद खान ने कहा कि पुलिस ने कमरे के वैध आबंटियों में से एक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करके यह जानने की कोशिश की कि आखिर शेवाज किन परिस्थितियों में कमरे पर कब्जा करने में कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि कमरे से बरामद दस्तावेजों से पता चलता है कि शेवाज ने पहले एएमयू के किसी पाठ्यक्रम में दाखिला लिया थ। हालांकि, जांच के दौरान खंगाले गए रिकॉर्ड से संकेत मिलता है कि वह एक 'नॉन-रेजिडेंट स्टूडेंट' (छात्रावास में न रहने वाले छात्र) था। 

गोलीबारी की जांच में पहुंची थी पुलिस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में गत सोमवार को हुई गोलीबारी की एक घटना की जांच के सिलसिले में मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्हीं से हुई पूछताछ के दौरान शेवाज का नाम सामने आया। इसके बाद जांच टीम ने छात्रावास के कमरे पर छापा मारा। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।