1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ठगी के मामले में फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा, 7 लोग गिरफ्तार

आगरा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ठगी के मामले में फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा, 7 लोग गिरफ्तार

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 25, 2023 11:39 pm IST,  Updated : Mar 25, 2023 11:48 pm IST

सिकंदरा के इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि पुलिस को सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक फर्जी कॉल सेंटर के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस शास्त्रीपुरम सेक्टर सी स्थित कॉल सेंटर पर पहुंची और इस दौरान वहां काम कर रहे कॉल सेंटर के मुख्य संचालक एवं छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।

आगरा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ठगी के मामले में फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा, 7 लोग गिरफ्तार- India TV Hindi
आगरा में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ठगी के मामले में फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा, 7 लोग गिरफ्तार Image Source : FILE

आगराः आगरा में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कॉल सेंटर में विदेशी नागरिकों की जानकारी जुटाकर उनसे बिटकॉइन के नाम पर ठगी की जाती थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सिकंदरा के इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि पुलिस को सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक फर्जी कॉल सेंटर के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस शास्त्रीपुरम सेक्टर सी स्थित कॉल सेंटर पर पहुंची और इस दौरान वहां काम कर रहे कॉल सेंटर के मुख्य संचालक एवं छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। 

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि कॉल सेंटर के संचालक अनुराग प्रताप ने ही उन्हें इसका प्रशिक्षण दिया था। वे विदेशी नागरिकों की निजी जानकारी जुटाते और उन्हें उन्हीं के देश का नागरिक बताकर भरोसे में लेते तथा बिटकॉइन के जरिए धन का हस्तांतरण कराते थे। शाही ने बताया कि पुलिस ने अनुराग प्रताप सिंह, उसके सहयोगी शिवम सागर, आशीष, अभिषेक, अभ्युदय फौजदार, विलियम दास और यश पाराशर को गिरफ्तार किया है। 

Also Read:

ISI और पाकिस्तान सरकार की खुली पोल, सिंध के लोगों पर जबरन ढाए जा रहे जुल्म

हिंदू देश नेपाल में पिछले 11 साल में बढ़ी इतने लाख की आबादी, जनगणना में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

जिसे कहा था हिटलर, उसी ईरानी सुप्रीम लीडर के आगे झुके सऊदी अरब के प्रिंस, आखिर क्या है वजह?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।