1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुंबई से लौटे पति ने बुलाई पंचायत, शादी के बाद प्रेम प्रसंग करने वाली महिला के बाल काटे, मुंह पर कालिख पोती

मुंबई से लौटे पति ने बुलाई पंचायत, शादी के बाद प्रेम प्रसंग करने वाली महिला के बाल काटे, मुंह पर कालिख पोती

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 29, 2024 03:27 pm IST,  Updated : Jul 29, 2024 03:27 pm IST

जब प्रेमी ने महिला को बचाने का प्रयास किया, तो उसकी पिटाई कर दी गई, जिसके बाद वह मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और पीड़िता को थाना ले आई।

Womens Soot- India TV Hindi
महिला के मुंह पर कालिख पोती Image Source : X/@SURAJKRBAUDDH

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में कथित रूप से पंचायत के फरमान पर एक महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए गए और मुंह पर कालिख पोत दी गई। पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) संजय राय ने सोमवार को बताया कि हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर गांव में एक विवाहिता का अपने ही गांव के एक विवाहित व्यक्ति से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था। 

राय के अनुसार, ''प्रेम प्रसंग का पता लगने पर महिला का पति मुंबई से लौटा। रविवार को महिला के मायके के लोगों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला और उसका प्रेमी भी मौजूद था।'' राय के मुताबिक, ऐसा आरोप है कि पंचायत ने गांव के मान-सम्मान के लिए दोनों को सजा का फरमान सुनाया, जिसके तहत लोगों ने महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए और मुंह पर कालिख पोत दी। 

प्रेमी को भी पीटा

राय ने बताया कि जब प्रेमी ने महिला को बचाने का प्रयास किया, तो उसकी पिटाई कर दी गई, जिसके बाद वह मौके से भाग गया। राय के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और पीड़िता को थाना ले आई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक नंद लाल सिंह की तहरीर पर 20 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को 15 लोगों को गिरफ्तार किया। राय के मुताबिक, पांच आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। (इनपुट- पीटीआई भाषा)

यह भी पढ़ें-

कांवड़ यात्रा में ड्यूटी के दौरान अज्ञात बाइक ने CO को मारी टक्कर, पैर में हुआ फ्रैक्चर

Video: गाजियाबाद में कांवड़ियों ने मचाया उत्पात, 'POLICE' लिखी गाड़ी में की तोड़फोड़; जमकर किया हंगामा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।